ETV Bharat / state

7 राज्यों का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राजू ईरानी गिरफ्तार, सूरत क्राइम ब्रांच का करारा एक्शन

कुख्यात गैंगस्टर और ईरानी गैंग का सरगना राजू ईरानी गिरफ्तार, सूरत क्राइम ब्रांच ने दबोचा. मध्य प्रदेश सहित 7 राज्यों की पुलिस को थी तलाश.

Bhopal most wanted gangster Raju Irani arrested
7 राज्यों का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राजू ईरानी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 9:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: राजधानी भोपाल में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात गैंगस्टर और ईरानी गैंग के सरगना राजू ईरानी को सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. राजू ईरानी बीते कई महीनों से फरार चल रहा था. उसकी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित 7 राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी.

7 राज्यों की पुलिस कर रही थी पीछा

दुनियाभर में अपराध की दुनिया में नाम कमाने वाले राजू ईरानी पर देश के अलग-अलग राज्यों में लूट, रंगदारी, धमकी, अवैध हथियार रखने और आपराधिक साजिश जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं. उसके खिलाफ देश के विभिन्न थानों में दर्ज 20 से अधिक मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थी. उसकी तलाश में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई थी.

सूरत क्राइम ब्रांच ने राजू ईरानी को किया गिरफ्तार (ETV Bharat)

भोपाल लाने की तैयारी में जुटी पुलिस

ईरानी गैंग लंबे समय से भोपाल समेत अन्य शहरों में कानून व्यवस्था के लिए सिरदर्द बना हुआ था. राजू की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस की टीम सूरत पहुंच गई है. अब ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उसे जल्द भोपाल लाए जाने की तैयारी की जा रही है. भोपाल लाकर उससे ईरानी गैंग के नेटवर्क, फरार साथियों और अवैध गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी.

कई राज्यों को फैला है नेटवर्क

सूरत पुलिस ने राजू ईरनी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. जांच में सामने आया है कि ईरानी गैंग का नेटवर्क गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों में फैला हुआ था. गैंग संगठित तरीके से अपराध को अंजाम देता था और युवाओं को लालच देकर अपराध की दुनिया में धकेला जाता था. राजू ईरानी इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था. राजू ईरानी से पूछताछ में गैंग की फंडिंग, हवाला कनेक्शन और हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं.

surat most wanted gangster Raju Irani arrested
गुजरात के सूरत में वांटेड गैंगस्टर राजू ईरानी गिरफ्तार (ETV Bharat)

हथियारों की खरीद-बिक्री का पूरा नेटवर्क होगा उजागर

संभावना है कि जल्द ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया जाएगा, जहां उससे ईरानी डेरे और पुराने मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी. भोपाल पुलिस लंबे समय से राजू की तलाश कर रही थी. निशातपुरा संभाग के एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि "राजू ईरानी को सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है उसके गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हमारी पुलिस टीम सूरत पहुंच गई है. सूरत पुलिस से संपर्क कर उसे भोपाल लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. निशातपुरा थाने में राजू के खिलाफ दो वारंट पेंडिंग है और एक अपराध में आरोपी है."

संगठित अपराध के खिलाफ कठोर प्रहार

संभावना है कि पूछताछ में गैंग को मिलने वाले पैसों के स्रोत और हथियारों की खरीद-बिक्री का पूरा नेटवर्क उजागर होगा. सूरत क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि राजू ईरानी के कई करीबी सहयोगी अभी भी फरार हैं. उसने अलग-अलग राज्यों में गैंग को संचालित करने के लिए लोकल सरगनाओं को जिम्मेदारी दे रखी है. पूछताछ के दौरान ईरानी के अन्य सहयोगियों के नाम, ठिकाने और ठोस सबूत मिलने की उम्मीद है. पुलिस का दावा है कि यह गिरफ्तारी संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे ईरानी गैंग की कमर टूट सकती है.

एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि "निशातपुरा थाने में राजू के खिलाफ दो अपराध दर्ज है. हमारी पुलिस सूरत पहुंच गई है और जल्द ही पूरी प्रक्रिया करके भोपाल लाया जाएगा."राजू ईरानी की गिरफ्तारी से ईरानी गैंग की कमर टूटेगी और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.