ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में शीतकालीन अवकाश, कल से मिशनरी सहित सभी निजी व सरकारी स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने 5 दिन शीतकालीन अवकाश घोषित किया है. अब स्कूल 5 जनवरी को खुलेंगे.

MP schools Winter Holidays
मध्य प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश ((Getty Image))
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 30, 2025 at 12:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : पूरे उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. कई जगहों पर कोहरे का कहर भी है. ठंड से बच्चों को राहत देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय, निजी और मिशनरी स्कूलों में 5 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है.

यानी 31 दिसंबर से 04 जनवरी तक सारे स्कूल बंद रहेंगे. 05 जनवरी को स्कूल खुलेंगे. इससे बच्चों के साथ ही पैरेंट्स को बड़ी राहत मिली है. इससे पहले दिसंबर के तीसरे सप्ताह में कई जिलों के कलेक्टर ने स्कूल 9 बजे से पहले नहीं लगाने के आदेश जारी किए थे.

सभी स्कूलों पर सख्ती से लागू होगा आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में साफ किया है कि ये अवकाश सभी स्कूलों में अनिवार्य है. क्योंकि इससे पहले सरकारी स्कूलों में तो अवकाश के आदेश का पालन होता था लेकिन निजी और मिशनरी स्कूल अपने हिसाब से अवकाश और स्कूल का समय तय करते थे. लेकिन इस बार स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये आदेश सभी स्कूलों के लिए है. सख्ती का ही असर है कि मिशनरी स्कूलों सहित निजी स्कूलों ने अपने पुराने नियमों को दरकनिरा कर शीतकालीन अवकाश सरकार के आदेश के अनुसार तय किया है.

मिशनरी स्कूलों ने भी घोषित की छुट्टियां

मध्य प्रदेश में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में मिशनरी बड़ी संख्या में हैं. इससे पहले के सालों में अधिकांश मिशनरी स्कूल अपने अनुसार अवकाश तय करते रहे हैं. स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी स्कूलों औ 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. चूंकि 4 जनवरी रविवार पड़ रहा है. इसलिए बच्चों को अब सीधे 5 जनवरी को स्कूल आना होगा. मध्य प्रदेश के सतना, छतरपुर, गुना सहित अधिकांश जिलों में स्कूल 9 बजे के बाद लगाने के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं.

पूरे मध्य प्रदेश में शीतलहर, रीवा सबसे ठंडा

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है. सोमवार देर रात कई शहरों में पारा ने फिर गोता लगाया. कुछ शहरों में पारा 3 से 4 डिग्री के बीच चल रहा है. रीवा में तापमान 3.2 डिग्री तक गिर गया. वहीं, राजधानी भोपाल में पारा 4.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा कई शहरों में कोहरा भी बहुत तेज पड़ रहा है. कोहरे के कारण कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं.