ETV Bharat / state

देर रात फौज की तरह भोपाल की सड़कों पर उतरी पुलिस, तेज बारिश के बीच अचानक चेकिंग

भोपाल में बढ़ते अपराधों पर पुलिस का सख्त एक्शन, देर रात शहरभर में चला व्यापक चेकिंग अभियान, आबिद मुमताज की रिपोर्ट.

BHOPAL POLICE MIDNIGHT CHECKING
भोपाल में देर रात फौज की तरह सड़कों पर उतरी पुलिस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 9:46 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : मंगलवार देर रात भोपाल में अचानक पुलिस फौज की तरह भारी तादाद में सड़कों पर नजर आई. इसके बाद बारिश के बीच हर वाहन को रुकवाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. लगातार सामने आ रही लूट, चाकूबाजी, हत्या और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं ने पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यही वजह है कि अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है.

kamla park area checking bhopal
भोपाल के कई थाना क्षेत्रों में चेकिंग के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात (Etv Bharat)

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस फोर्स को सड़कों पर देख राहगीरों को पहले लगा कि कोई घटना घट गई है लेकिन जल्द ही पूरा माजरा समझ आ गया.

जानकारी देते मांगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी (Etv Bharat)

हर वाहन की हुई जांच, संदिग्ध लोगों से पूछताछ

भोपाल में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अब मैदान मे उतर गई है. देर रात चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेड्स लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई. देर रात बिना वजह घूमने वाले युवकों, संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी पहचान, दस्तावेज और गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई.

bhopal security check post
हर वाहन को पुलिस ने किया चेक (Etv Bharat)

कमला पार्क क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात

राजधानी के कमला पार्क क्षेत्र में पुलिस का विशेष रूप से सख्त पहरा देखने को मिला. यहां चार पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई. भारी पुलिस फोर्स ने यहां वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहनों की डिक्की और केबिन की भी तलाशी ली, जिससे किसी भी तरह के अवैध हथियार, मादक पदार्थ या संदिग्ध सामग्री की तस्करी पर रोक लगाई जा सके.

bhopal police checking
देर रात शहरभर में चला व्यापक चेकिंग अभियान (Etv Bharat)

मांगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी और टीलाजमालपुरा थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया, '' शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया. देर रात तक शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग जारी रही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.''

यह भी पढ़ें-


पुलिस का कहना है कि राजधानी में इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।