रोजेदारों की पहली पसंद बनी मुंबई वाली इफ्तारी, भोपाल में चिकन स्टॉल पर लगी कतारें
रमजान में बढ़ी पुराने भोपाल की रौनक, जगह-जगह सजे फूड स्टॉल, 'मुंबई वाली इफ्तारी' के स्टॉल पर लोगों को खूब पसंद आ रहे किचन आइटम.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 27, 2026 at 1:08 PM IST
|Updated : February 27, 2026 at 2:05 PM IST
रिपोर्ट: आबिद मुमताज
भोपाल: रमजान की शुरुआत हो चुकी है. इस मौके पर पुराने भोपाल को लाइट्स से सजाया गया है. लोगों में काफी उत्साह है. शाम के 5 बजे से व्यंजनों से बाजार सज जाते हैं, जो कि सुबह की सेहरी के बाद बंद होते हैं. दूर-दूर से लोग यहां अपना रोजा खोलने आते हैं. भोपाल में कई जगह स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगे हैं. जहां रोजेदार स्वादिष्ट व्यंजनों को खरीदते हुए दिख जायेंगे.
लाइट्स से सजा पुराना भोपाल
रमजान के चलते पुराने भोपाल में सजावट की गई है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में लाइटें लगाई गई हैं. शाम की इफ्तारी के बाद बाजार में अलग रौनक देखने को मिल रही है. सभी अपने अपने घरों से निकल बाजार में स्वादिष्ट व्यंजनों और सामान लेने निकलते हैं. शाम के 5 बजे के बाद पुराने भोपाल में वाहनों से निकलना काफी मुश्किल है, क्योंकि सड़क पर लोगों की बहुत भीड़ हो जाती है. इसकी वजह से सिटी में जाम की स्थिति हो जाती है. रमजान के महीने में शहर में अलग सी रौनक रहती है.
रोजेदारों को भा रही मुंबई वाली इफ्तारी
हर थोड़ी दूरी पर मस्जिद के नजदीक आपको इफ्तारी के लिए खाने के स्टॉल दिख जाएंगे. इन स्टॉल पर अलग-अलग प्रकार के व्यंजन सजा कर रखे रहते हैं. इसी तरह इमामी गेट पर इस बार 'रमजान स्पेशल मुंबई वाली इफ्तारी' का स्टाल लगा है. जहां चिकन रोल से लेकर सभी आइटम चिकन से बने बिक रहे हैं. लोग कतार लगाकर खरीद रहे हैं.

- बोदरली गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, दरगाह की देखरेख करता है हिंदू समाज
- ईरान से दुबई तक, विदेशी खजूर से गुलजार बुरहानपुर का मार्केट, कीमत 120 से 3 हजार तक
- 400 लोगों का 7 साल से सेवा मिशन, रमजान में आधी रात को जरूरतमंदों को सेहरी पहुंचा रहे युवा
- इबादत का मौसम रमजान, क्यों फर्ज है रोजा, क्या है सहरी और इफ्तार की अहमियत

भोपाल में मिल रहा मुंबई का टेस्ट
इस स्टॉल के संचालक सैयद अरशद अली बताते हैं कि, ''वह मुंबई घूमने गए थे, मोहम्मद अली रोड पर उनको चिकन के आइटम दिखे. तभी उनके मन में आया की भोपाल में भी ऐसा स्टॉल गया जाए. फिर इसके बाद उन्होंने वैसे ही टेस्ट के चिकन के सारे आइटम का स्टॉल लगाया है.'' खरीदार मुस्तकीम कुरैशी ने बताया कि, ''बहुत बढ़िया चीजे चिकन की मिल रही हैं. खाने में भी बहुत टेस्ट है. जिनका लुत्फ आप काफी कम दाम में उठा सकते हैं. इसके आलावा ऐसे ही कई स्टॉल पर सेवई, बुनिया, शक्कर पारा, इत्यादि इफ्तारी में खाने की सामग्री बिक रही है.''

रात भर खुली रहती हैं दुकानें
आमतौर पर भोपाल में सभी दुकानों को रात 11 बजे तक बंद कर दिया जाता है, लेकिन रमजान के महीने में पुराने भोपाल की लगभग सारी दुकानें खुली रहती हैं. मुख्य रूप से खाने पीने की सभी दुकानों को खुला रखा जाता है. ये दुकानें शाम के 5 बजे से सजती हैं और रात भर खुली रहती हैं. यहां पर आपको अनेक प्रकार के व्यंजन मिल जायेंगे. जिसे शाम की इफ्तारी से लेकर सुबह की सेहरी तक खाया जाता है. पुराने भोपाल में रमजान के महीने में अलग सी रौनक देखने को मिलती है. दिन भर जहां आपको शहर में शांति देखने को मिलेगी, वहीं शाम की नमाज के बाद से लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिलता है.

