ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश को मिले 5 नए एयरपोर्ट, मोहन सरकार को केंद्रीय मंत्री की मंजूरी, इन शहरों को मिली एयर कनेक्टिविटी

सिंहस्थ 2028 से पहले शुरू होगा उज्जैन एयरपोर्ट, मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं को मिलेगी नई उड़ान, 5 नए एयरपोर्ट को मंजूरी, विश्वास चतुर्वेदी की रिपोर्ट.

5 New Airports in Madhya pradesh
मध्य प्रदेश के 5 शहरों को मिली एयर कनेक्टिविटी (Getty Images)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 10, 2026 at 6:35 AM IST

|

Updated : August 10, 2026 at 6:47 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : मध्यप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में विमानन विभाग की समीक्षा की है. इस बैठक में प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी गई है. वहीं, उज्जैन और शिवपुरी में बन रहे नए एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट को भी खास प्राथमिकता दी गई है.

पहले चरण में पांच नए एयरपोर्ट को मंजूरी

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नायडू ने मध्यप्रदेश की प्रस्तावित दस एयरस्ट्रिप्स को एयरपोर्ट में बदलने के प्रस्ताव को केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही है. इसके तहत पहले चरण में पांच नए एयरपोर्ट तैयार किए जाएंगे. इनमें सबसे पहले भोपाल से सबसे दूरस्थ नगर निगम सिंगरौली में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है. इसके अलावा सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल की एयरस्ट्रिप्स को भी भविष्य में एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है.

New Airports in Madhya pradesh
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने की विमानन विभाग की समीक्षा (Etv Bharat)

सिंहस्थ से पहले शुरू होगा उज्जैन एयरपोर्ट

केंद्रीय मंत्री ने उज्जैन और शिवपुरी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उज्जैन एयरपोर्ट के लिए सभी जरूरी पर्यावरणीय अनुमतियां 10 अक्टूबर तक हासिल करने को कहा गया है. वहीं, सिंहस्थ-2028 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा. शिवपुरी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए नई साइट की तलाश भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए.

MOHAN YADAV GOVT news today
उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर सीएम मोहन यादव का खास फोकस (Et v Bharat)

170 से ज्यादा गंभीर मरीजों को एयर एम्बुलेंस का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा को गंभीर मरीजों के लिए देश का सफलतम प्रयोग बताया. उन्होंने कहा, '' अब तक 170 से ज्यादा गंभीर मरीजों को इसका लाभ मिला है और 99 प्रतिशत मरीजों की जान बचाई गई. आयुष्मान कार्डधारियों के लिए यह सेवा नि:शुल्क है.''

यह भी पढ़ें-

छह महीने में 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने भरी उड़ान

विमानन विभाग के अनुसार पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा का लाभ लिया है. वहीं, इंदौर से अबुधाबी की सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के बाद अब चार नई सीधी हवाई सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने बताया, '' उड़ान योजना को वर्ष 2036 तक बढ़ाया गया है और अगले 10 साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है.''

Last Updated : August 10, 2026 at 6:47 AM IST