ETV Bharat / state

रैन बसेरा में मोहन यादव ने लोगों को पिलाई चाय, बोले- सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए कोई शिकायत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया रात्रि निरीक्षण, रैन बसेरे में बांटे कंबल और सुविधाओं की ली जानकारी.

BHOPAL NIGHT SHELTER
रैन बसेरा में मोहन यादव ने लोगों को पिलाई चाय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 11:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात रैन बसेरे में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने वहां रात गुजार रहे बेसहारा लोगों से बात की और उनका हालचाल जाना. इसके साथ सीएम ने अपने हाथों से लोगों को चाय भी पिलाई और उनके समस्याओं को भी सुना.

रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार रात यादगार-ए-शाहजहानी पार्क, तलैया स्थित रैन बसेरे का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वहां ठहरे लोगों से मुलाकात की. उनसे रैन बसेरा में मिल रहे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. सीएम ने रैन बसेरे में मौजूद लोगों से बातचीत की. इस दौरान लोगों ने अपनी कई समस्याएं भी बताए, जिन्हें सीएम ने ध्यान से सुना. मुख्यमंत्री का यह मानवीय रूप देखकर रैन बसेरे में रह रहे लोगों में उत्साह और संतोष नजर आया.

भोपाल में मोहन यादव का रात्रि निरीक्षण (ETV Bharat)

लोगों को पिलाई चाय और बांटे कंबल

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को गर्मागर्म चाय पिलाई और कंबल वितरित किया. वहीं, उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में कोई भी बेसहारा, गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न सोए. सीएम मोहन यादव ने कहा, "वैसे लोग जो अभी भी फुटपाथों पर सो रहे लोगों उन्हें तत्काल रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए. सभी रैन बसेरों में पर्याप्त कंबल, गर्म पानी, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ठंड के मौसम में लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जाए. सरकार की प्राथमिकता है कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान न पहुंचे."

Bhopal night shelter inspection
रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी (ETV Bharat)

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

रैन बसेरा के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक निरीक्षण के साथ-साथ संवेदनशील और मानवीय पहल के रूप में भी देखा जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.