ETV Bharat / state

मां आपने मेरी जान ले ही ली, ख्याति जैन का आखिरी मैसेज, ट्विशा जैसी हुई थी संदिग्ध मौत

भोपाल की छात्रा ख्याति जैन की मौत पर उठे सवाल, मां ने जताई हत्या की आशंका, 24 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR.

BHOPAL KHYATI JAIN SUSPICIOUS DEATH
ख्याति जैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 4, 2026 at 11:33 AM IST

|

Updated : June 4, 2026 at 1:20 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब सवालों के घेरे में आ गई है. 11 मई 2026 को हुई इस घटना के 24 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामला दर्ज नहीं कर सकी है. वहीं, मृतक की मां वर्षा जैन लगातार थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक शिकायतें देकर बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रही हैं. वहीं, पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

बेटी की मौत को आत्महत्या बताने की कोशिश

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. आखरी मैसेज में छात्रा ने लिखा- "मां आपने मेरी जान ले ही ली." जबकि मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है. लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं. उन्होंने इस मामले की तुलना भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले से करते हुए कहा कि जिस तरह उस मामले में शुरूआत में कई सवाल उठे थे, उसी तरह उनकी बेटी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है.

BHOPAL KHYATI JAIN SUSPICIOUS DEATH
भोपाल की छात्रा ख्याति जैन (ETV Bharat)

पुलिस जांच पर उठाए सवाल

वर्षा जैन का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर मामले में हत्या की आशंका जताई, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उनका आरोप है कि पुलिस अब तक जांच में गंभीरता नहीं दिखा रही है. परिजनों का दावा है कि घटना के समय ख्याति के साथ मौजूद रहे उसके बॉयफ्रेंड के बयान तक पुलिस ने दर्ज नहीं किए हैं. ऐसे में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अब तक अनसुलझे हैं.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार ख्याति ने मौत से करीब 24 घंटे पहले तक कोई भोजन नहीं किया था. इसके अलावा उसकी बाईं कलाई पर कट के दो निशान भी पाए गए हैं. रिपोर्ट में यह भी मेंशन किया गया है कि पोस्टमॉर्टम के समय शव करीब 24 घंटे पुराना था. इन तथ्यों के आधार पर परिजन घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए गहन जांच की मांग कर रहे हैं.

BHOPAL KHYATI JAIN SUSPICIOUS DEATH
भोपाल की छात्रा ख्याति जैन की मौत पर उठे सवाल (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें:

24 दिन से न्याय की तलाश

मां वर्षा जैन का कहना है कि "बेटी की मौत के बाद से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही जांच में कोई ठोस प्रगति दिखाई दे रही है. मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके.

QUESTIONS OVER KHYATI JAIN DEATH
ख्याति जैन की मां ने जताई हत्या की आशंका (ETV Bharat)

टीआई अनुराग लाल का कहना है कि "मामले में विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी." अब यह मामला केवल एक संदिग्ध मौत का नहीं, बल्कि जांच की दिशा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का भी बन गया है. ख्याति जैन की मौत आत्महत्या थी या हत्या, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा.

Last Updated : June 4, 2026 at 1:20 PM IST