ETV Bharat / state

भोपाल में 5 साल का बच्चा लापता, तलाशी में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ 3 थानों की पुलिस जुटी

भोपाल में 5 साल का मासूम अचानक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग. फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी.

Bhopal innocent children gone missing
भोपाल में 5 साल का मासूम 24 घंटे से अचानक लापता (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 6:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया. जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.

24 घंटे बाद भी कोई जानकारी नहीं

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस चप्पे-चप्पे पर उसकी तलाश कर रही है. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. इसके साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया और कई तकनीकों का इस्तेमाल किया. इसके अलावा पुलिस द्वारा पानी की टंकी, घरों की तलाशी, नालों से लेकर आसपास का बड़ा इलाका पूरी तरह छान मारा है. लेकिन 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

बच्चे की तलाश में जुटी तीन थानो की पुलिस (ETV Bharat)

संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में सोमवार शाम 4 बजे 5 वर्षीय शाहनवाज घर से 5 रूपये लेकर टॉफी लेने के लिए निकला था. जब शाम 7 बजे तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित परिवार ने टीला जमालपुरा थाने में मामले की शिकयत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाशी शुरू की और कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की है.

बच्चे की तलाश में जुटी तीन थानों की पुलिस

शाहजहानाबाद संभाग के एसीपी अनिल वाजपाई ने कहा, "पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है. साथ ही फिंगरप्रिंट्स एसीपी अंकित कदम और टीला जमालपुरा थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के साथ तीन थानों की पुलिस बच्चे की तलाशी में जुटी हुई है. अभी तक अनहोनी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. फिर भी गंभीरता से जांच की जा रही है."

bhopal police search operation
डॉग स्क्वायड और 3 थाने की पुलिस तलाशी में जुटी (ETV Bharat)

मासूम के पिता शाहरुख टेनिस ग्राउंड बनाने का काम करते हैं और वह काम के सिलसिले में चेन्नई गए हुए हैं. बच्चों की मां ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उनका बेटा बाजार में 5 रूपये लेकर चॉलेट लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं आया.