ETV Bharat / state

होली पर घर जाना है तो चेक करें ट्रेनों का रिजर्वेशन, हवाई यात्रा का टिकट हुआ दोगुना महंगा

होली पर घर जाने की होड़ में जेब पर बढ़ा बोझ, ट्रेन का नहीं मिल रहा रिजर्वेशन टिकट, बस-टैक्सी वाले वसूल रहे ज्यादा किराया.

BHOPAL HOLI INCREASED RUSH TRAINS
स्पेशल ट्रेनें भी होली पर यात्रियों को नहीं दे पा रही राहत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 4:58 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: विश्वास चतुर्वेदी

भोपाल: होली पर अपनों के बीच रंग खेलने की चाहत इस बार यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है. घर जाने की इस होड़ के कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है. वहीं, लोगों के वेटिंग टिकट भी कैंसिल हो रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सामान्य कोच में यात्रा करनी पड़ रही है. इसके साथ ही जनरल बोगी में भीड़ बढ़ने पर यात्री बिना रिजर्वेशन टिकट के रिजर्वेशन वाले डिब्बों में यात्रा कर रहे हैं. इधर, बस और टैक्सी ऑपरेटरों ने भी किराया बढ़ा दिए हैं, जबकि हवाई यात्रा तो आम दिनों के मुकाबले दोगुनी तक महंगी हो गई है. स्थिति यह है कि लोग किसी भी तरह सीट पाने के लिए तत्काल, प्रीमियम और महंगे विकल्पों का सहारा लेने को मजबूर हैं.

रिटर्न टिकट भी मिलना हुआ मुश्किल

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ चरम पर है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है. एसी कोचों में लंबी वेटिंग चल रही है. होली के अगले दिन वापसी करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि रिटर्न टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. कई यात्रियों को टिकट कैंसिल होने के मैसेज भी मिल रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा योजना बिगड़ रही है.

बस टैक्सी वसूल रहे ज्यादा किराया (ETV Bharat)

स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रही राहत

भोपाल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया, "भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इनमें रीवा-रानी कमलापति, भोपाल-रीवा और रानी कमलापति-दानापुर रूट शामिल हैं. यात्रियों को आरक्षण केंद्र और आईआरसीटीसी के माध्यम से बुकिंग की सुविधा दी गई है." इसके बावजूद सीटों की मांग ज्यादा होने से कई ट्रेनों में वेटिंग बनी हुई है.

बस ऑपरेटरों ने भी बढ़ाया किराया

ट्रेनों में जगह न मिलने पर लोग बसों और टैक्सियों का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां भी किराए में भारी बढ़ोतरी हो गई है. भोपाल से लखनऊ का किराया जो आम दिनों में 700 से 1000 रुपये होता है, वह अब 4 से 5 हजार रुपये तक वसूला जा रहा है. भोपाल से अहमदाबाद का किराया 700-800 से बढ़कर 2000-2500 रुपये हो गया है. पुणे के लिए 1300-1500 की जगह 2200-2600 रुपये लिए जा रहे हैं.

Bus operators increased fares
बस ऑपरेटरों ने भी बढ़ाया किराया (ETV Bharat)

भोपाल से इंदौर का किराया भी बढ़ा

मुंबई और हैदराबाद का किराया 1000-1200 से बढ़कर 2500-3000 रुपये तक पहुंच गया है. भोपाल से इंदौर जाने वाली टैक्सियों में भी 150 से 200 रुपये तक बढ़ोतरी हो चुकी है. होली के 1 दिन पहले और त्योहार किराया 3 गुना तक हो रहा है. ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार मथुरा-वृंदावन के लिए 60 से ज्यादा टैक्सियां पहले ही बुक हो चुकी हैं.

हवाई यात्रा के टिकट भी आसमान पर

हवाई यात्रा भी सस्ती नहीं रही. भोपाल से गोवा की उड़ान का किराया जो सामान्य दिनों में करीब 4 हजार रुपये रहता है, वह अब 8 से 9 हजार रुपये तक पहुंच गया है. हैदराबाद के लिए भी किराया 5800 से बढ़कर 8 से 9 हजार रुपये के बीच हो गया है. बुकिंग बढ़ने के साथ फेयर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

Bhopal Holi Increased rush trains
ट्रेन का नहीं मिल रहा रिजर्वेशन टिकट (ETV Bharat)

लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन की स्थिति

  • पातालकोट एक्सप्रेस - नो रूम
  • पंजाब मेल - वेटिंग
  • दुरंतो एक्सप्रेस - नो रूम
  • वंदे भारत एक्सप्रेस - सीमित सीटें
  • केरला एक्सप्रेस - नो रूम
  • तेलंगाना एक्सप्रेस - एसी वेटिंग, स्लीपर फुल
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - एसी में वेटिंग, स्लीपर फुल

बस ऑपरेटरों ने भी बढ़ाया किराया

मार्गआम दिनों में किरायाहोली के त्योहार पर किराया
भोपाल से लखनऊ700 से 1000 रुपए4 से 5 हजार रुपए तक
भोपाल से अहमदाबाद700 से 800 रुपए2000 से 2500 रुपए तक
भोपाल से पुणे1300 से 1500 रुपए2600 रुपए तक
भोपाल से मंबई1000 से 1200 रुपए2500 से 3000 रुपए तक
भोपाल से हैदराबाद1000 से 1200 रुपए2500 से 3000 रुपए तक