ETV Bharat / state

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया किसे मिले भगवान की सेवा का अधिकार, भारतीय मुस्लिमों को दी सलाह

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बयान, करोड़ों लोगों की श्रद्धा को पहुंची ठेस, बताया किसे करना चाहिए भगवान की सेवा.

DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI STATEMENT
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया किसे मिले भगवान की सेवा का अधिकार (BAGESHWAR Dham X Image)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 30, 2026 at 1:20 PM IST

|

Updated : June 30, 2026 at 1:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटियों से हुई चोरी का मामला इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं अयोध्या मंदिर मामले को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर में दान चोरी मामले से मंदिर और संतों के प्रति लोगों की श्रद्धा को ठेस पहुंची है. मंदिर के प्रति आस्था रखने वाले देश के बाहर के सनातनी लोगों के मन में भी इसको लेकर आघात पहुंचा है.

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि राम मंदिर की इस घटना के बाद भगवान की सेवा का पूरा कार्य सनातनी वैष्णव परंपरा संत परंपरा के तहत भगवान के प्रति पूर्ण समर्पित लोगों को ही मिलना चाहिए. उधर पंडित शास्त्री ने भारतीय मुस्लिमों को इंडोनेशिया से सीख लेने की सलाह दी है.

धीरेंद्र शास्त्री का बयान (ETV Bharat)

दान चोरी से सनातन को पहुंची चोट

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने राजधानी भोपाल आए पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने राम मंदिर दान चोरी मामले में कहा कि "मंदिर में जो कार्य हुआ है, उससे लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था पर आघात पहुंचा है. इस घटना से लोगों का मंदिर के प्रति और संतों के प्रति श्रद्धा में ठेस पहुंची है. इस घटना से सनातन की क्षति हुई है. यह कृत्य जिन्होंने किया, भगवान रामजी के यहां रहकर इस तरह का काम करने वाले महादण्ड पाएंगे.

वैष्णव परंपरा को मानने वालों को मिले मंदिर का काम

राम मंदिर दान चोरी के बाद मंदिर के नियंत्रण को लेकर लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पंडित शास्त्री ने कहा कि धर्म विरोधी ताकतें यही विचित्र स्थितियां बना रही हैं कि सभी मंदिर और संतों पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए जाएं, लेकिन मैं एक बात जरूर कहूंगा कि राम मंदिर की इस घटना के बाद सनातनी वैष्णव परंपरा संत परंपरा के तहत भगवान की सेवा करने वालों को ही भगवान की सेवा का कार्य मिलना चाहिए.

चंपत राय के मामले में बोले जांच चल रही

उधर दान चोरी मामले में चंपत राय पर कार्रवाई न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में एसआईटी गठित है और मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर विदेशों में जो सनातनी लोग हैं, उनके मन भी जरूर इस बात कर विचार आता है, इसलिए पिछले दिनों मेरे द्वारा जकार्ता में इस बात का उल्लेख भी किया था.

इंडोनेशिया से सीखें भारत के मुस्लिम

उधर पंडित शास्त्री ने भारतीय मुस्लिमों को इंडोनेशिया के मुस्लिमों से सीख लेने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिमों को इंडोनेशिया जाना चाहिए. इंडोनेशिया में मुस्लिम पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं, दीपावली पर दीपक भी जलाते हैं और राम कथा में भी आते हैं. वे सभी परंपराओं का सम्मान भी करते हैं. बाली के हिंदु बाहुल्य क्षेत्र में नव वर्ष पर हिंदु 24 घंटे का लोग मौन वृत रखते हैं, वहां मुस्लिम माइक से अजान नहीं करते, हिंदुओं की मदद करते हैं.

Last Updated : June 30, 2026 at 1:50 PM IST