राजधानी में निकला चल समारोह, जमकर उड़ा रंग-गुलाल, रंगों में सराबोर नजर आए युवा
4 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राजधानी भोपाल में निकला चल समारोह, रंगों में सराबोर युवा और पूरा शहर.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : March 4, 2026 at 2:43 PM IST
रिपोर्ट: आबिद मुमताज़
भोपाल: राजधानी भोपाल में हिन्दू उत्सव समिति द्वारा परंपरागत होली चल समारोह निकाला गया. इस चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया. हुरियारों पर नगर निगम के टैंकरों से रंग-गुलाल बरसाए गए. चल समारोह में डीजे और ढोल-नगाड़े शामिल रहे होली के गानों पर हुरियारे झूमकर चल रहे थे. चल समारोह पुराने शहर के दयानंद चौक से शुरू हुआ, जो जुमेराती, घोड़ा निक्कास, कुंदन नमकीन चौराहा, मंगलवारा, ट्रांसपोर्ट सड़क, इतवारा, चौक, लखेरापुरा, सोमवारा भवानी चौक, सिंधी मार्केट से जनकपुरी जवाहर चौक में समापन हुआ.
भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ निकल चल समारोह
भोपाल में होली का पारंपरिक चल समारोह हर्षोल्लास के साथ निकला. जिसमें युवा रंग-गुलाल में सराबोर होकर ढोल-ढमाकों पर नाचते-गाते नजर आए. शहर के विभिन्न हिस्सों में फूलों और रंगों से होली खेली गई. जिसमें फाग गीतों की धूम रही. इस आयोजन ने शहर में भाईचारे और आनंद का माहौल बना दिया. होलिका दहन के बाद से ही शहर में होली की धूम मची हुई है. जहां युवा और आम नागरिक एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते नजर आए.

सुसज्जित झांकियां, रंगों से सराबोर टैंकर आकर्षण का केंद्र
शहर में श्रीहिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य होली चल समारोह आयोजित किया गया. समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि "यह पारंपरिक शोभायात्रा दयानंद चौक से प्रारंभ होकर घोड़ा निक्कास, मंगलवारा जैन मंदिर, इतवारा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, चौकी चौक, सावरकर चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी पर समापन हुआ. चल समारोह में सुसज्जित झांकियां, पारंपरिक ढोल-ताशे, डीजे, डुल-डुल घोड़ी, भव्य बग्घियां और रंगों से सराबोर टैंकर आकर्षण का केंद्र रहे.

गुलाल उड़ाते, रंग लगाते युवा
3 मार्च को ग्रहण होने के कारण इस वर्ष यह आयोजन 4 मार्च को किया गया. चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा इस बार होली बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पूरे चल समरोह में एक भी युवा नशे में नहीं देखेगा. होली चल समारोह के दौरान युवा एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते तो रंग लगाते नजर आए. होली की मस्ती में मस्त युवाओं में अलग उत्साह देखने को मिला. सब एक ही रंग में नजर आए.

- भोपाल में होली पर भव्य चल समारोह, तो जबलपुर के इस्कॉन में ब्रज जैसी होली, इंदौर-ग्वालियर में भी होली की धूम
- सतरंगी रंगों में रंगे मध्य प्रदेश के सियासतदान, शिवराज बोले- दुनिया में बम वर्षा नहीं रंग वर्षा हो
रंगों में सराबोर युवा विजय की थाप पर नाच करते हुए चल रहे थे." होली चल समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सुरक्षा बल की एक कंपनी को लगाया गया था. साथ ही 1500 पुलिस जवानों के तैनात किया गया है. ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती भी देखने मिल रही है. चल समरोह के आगे-पीछे पुलिस का दस्ता चल रहा था. भोपाल के संवेदनशील इलकों में विशेष सुरक्षा के इंतेजाम किए गए.

सभी थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी और नजर रखने को कहा गया. खुद एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी दलबल के साथ मौके पर मौजूद थे. सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात को भी कुछ देर के लिए रोका गया.

