ETV Bharat / state

भोपाल में चलती कार में आया हार्ट अटैक, खंभे से टकराई कार, शाहपुरा लेक के पास की घटना

भोपाल में चलती कार में आया हार्ट अटैक, खंभे से टकराई कार, शाहपुरा लेक के पास की घटना

BHOPAL CAR DRIVER HEART ATTACK
शाहपुरा लेक के पास की घटना (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 6:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शाहपुरा लेक के पास एक कार चालक को चलती कार में हार्ट अटैक आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे बिजली के खंभे से जा टकरा गई. चालक को सीने में तेज दर्द हुआ था, जिसकी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खंडे से जा भिड़ी. टक्कर देख आसपास मौजूद लोग कार की ओर दौड़े और चालक की हालत देख समझ गए कि उसे अटैक आया है. इसके बाद कार चालक को तत्काल अस्पताल भेजा गया.

टक्कर होते ही कार की ओर दौड़े लोग, कार चालक को निकाला

प्रत्यक्षदर्शी आदिल ने बताया, शहपुरा लेक के पास कार भिड़ने के आवाज सुनी. कार जोर से खंभे से टकराई थी. कार का गेट खोला तो कार चलाक बेहेशी की हालत में नजर आया, उसका हाथ सीने पर था. उसे कार चलाते समय हार्ट अटैक आया था और दर्द होने की वजह से उसका स्टियरिंग से कंट्रोल छूट गया होगा.''

भोपाल में चलती कार में आया हार्ट अटैक (Etv Bharat)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया. हादसे में किसी दूसरे वाहन और राहगीर के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

heart attack while driving car
खंभे से टकराई कार, शाहपुरा लेक के पास की घटना (Etv Bharat)

कार चालक की हालत गंभीर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार चालक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और लिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है और वह किसी शासकीय अधिकारी की कार बताई जा रही है.

Bhopal Car Driver Heart Attack
भोपाल में चलती कार में आया हार्ट अटैक (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें- दमकता भोपाल ताल बन रहा काला बदबूदार! मास्टर प्लान बचाएगा बड़े तालाब का नैचुरल पानी

पेट्रोल भराकर निकला, तभी तबीयत बिगड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार क्रमांक MP-02AV-7999 का कार चालक पास ही के पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलाकर निकला था. तभी शाहपुर लेक के पास पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ी और कार पोल से जा टकराई. कार सवार कार में अकेला था, जिसे तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.