ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश बीजेपी के रणबांकुरों ने भी दिखाया 5 राज्यों में दम, अंत तक डटे रहे, जिताकर माने

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में मध्य प्रदेश बीजेपी नेताओं का भी योगदान. दिग्गज नेताओं की कसरत रंग लाई.

BJP BUMPER WIN WEST BENGAL
मध्य प्रदेश बीजेपी के रणबांकुरों ने भी दिखाया 5 राज्यों में दम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 4, 2026 at 9:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में फिर बीजेपी की बल्ले-बल्ले. पश्चिम बंगाल, असम और पंडुचेरी में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. इन राज्यों में चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई नेता पहुंचे. इन राज्यों के चुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश के बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की भी नजर थी. चुनाव प्रचार में मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी जबरदस्त पसीना बहाया. बीजेपी ने करीब 33 नेताओं को चुनाव प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी थी.

मोहन, शिवराज और सिंधिया उतरे मैदान में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कई सीटों पर चुनाव प्रचार किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प. बंगाल की कई सीटों पर चुनाव प्रचार किया. मोहन यादव ने बांकुरा जिले में जनसभाओं को संबोधित किया. इसके अलावा कोलकाता के कमरहाटी क्षेत्र में उन्होंने अरूप चौधरी के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया. वह खडगपुर सदर विधानसभा सीट पर भी प्रचार के लिए पहुंचे. इसके अलावा मोहन यादव ने मेदिनीपुर में भी चुनाव प्रचार किया.

मोहन यादव ने तमिलनाडु में भी किया प्रचार

मोहन यादव ने तमिलनाडु के नमक्कल, तिरूपुर जिलों के अलावा रासिपुरम, कोयंबटूर नार्थ में चुनाव प्रचार किया. पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प. बंगाल के चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाला . शिवराज सिंह चौहान ने हुगली जिले के सिंगूर में प्रचार किया. इसके अलावा संदेशखाली में उन्होंने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर, महर्षि बंकिम चंद्र चट्टोपायध्याय जैसे महापुरुषों को याद किया. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प. बंगाल में चुनाव प्रचार किया.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के इन नेताओं ने किया प्रचार

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और असम में इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश के कई नेताओं को तैनात किया. भाजपा से सांसद आलोक शर्मा भोपाल, दर्शन सिंह नर्मदापुरम, बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा और कविता पाटीदार राज्यसभा सदस्य को प. बंगाल और असम भेजा गया. कांग्रेस ने भी अपने नेताओं की ड्यूटी लगाई. पूर्व सांसद अशोक अर्गल और केपी यादव, पूर्व विधायक गिरिराज दंडोतिया, कमलेश जाटव, भूपेंद्र आर्य, संजय शाह और रघुराज कंसाना. पूर्व अध्यक्ष, पर्यटन विकास निगम विनोद गोटिया के अलावा संगठन की तरफ से संदीप सरकार, नाथू सिंह गुर्जर, श्याम सुंदर शर्मा, हमीर सिंह सहित कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई.