ETV Bharat / state

15 मार्च को ग्वालियर कोर्ट में लगेगी अंबेडकर प्रतिमा! भीम आर्मी का ऐलान-1 लाख लोग बनेंगे गवाह

भीम आर्मी की संविधान संकल्प यात्रा पहुंची भोपाल, 15 मार्च को एक लाख लोगों के साथ ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का ऐलान.

Bhim Army constitution yatra
भीम आर्मी की संविधान संकल्प यात्रा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 15, 2026 at 1:06 PM IST

|

Updated : February 15, 2026 at 1:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है. नागपुर से शुरू हुई संविधान संकल्प पदयात्रा अब ग्वालियर की ओर बढ़ रही है. भोपाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में भीम आर्मी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल ने ऐलान किया है कि, ''15 मार्च को एक लाख लोग ग्वालियर पहुंचकर कोर्ट में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करेंगे. उन्होंने कहा कि, ''यह सिर्फ प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम नहीं बल्कि संविधान बचाने और अधिकारों की रक्षा का जनसंकल्प है. देश संविधान से चलता है और हर नागरिक को उसके अधिकारों की जानकारी हो, यही इस अभियान का उद्देश्य है.''

नागपुर से शुरुआत, भोपाल से दूसरा चरण
दामोदर यादव मंडल ने बताया कि, ''यह यात्रा 27 जनवरी को नागपुर से शुरू हुई है और 29 जनवरी को भोपाल पहुंची. 14 फरवरी से भोपाल से इसका दूसरा चरण प्रारंभ किया गया है. यह यात्रा पिछोर और बुंदेलखंड होते हुए 15 मार्च को ग्वालियर पहुंचेगी. इस दौरान रास्ते में करीब 200 आम सभाएं आयोजित की जाएंगी. दतिया के बाद पदयात्रा का विशेष चरण रखा गया है.''

15 मार्च को ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का ऐलान (ETV Bharat)

यूजीसी मुद्दे और आंदोलन पर तीखा रुख
इस यात्रा के दौरान यूजीसी से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है. संगठन की पत्रकार वार्ता में हाल ही में हुए भीम आर्मी के आंदोलन का उल्लेख करते हुए पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए गए. मंडल ने कहा कि, ''शोषित और वंचित समाज को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है और अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा.''

Bhim Army on ugc law
यूजीसी मुद्दे पर बोले दामोदर यादव (ETV Bharat)

संविधान की रक्षा का संदेश
दामोदर यादव मंडल ने आरोप लगाया कि, ''कुछ शक्तियां संविधान की भावना के विपरीत माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं.'' उन्होंने कहा कि, ''बहुजन समाज संविधान में विश्वास रखता है और देश को उसी मार्ग पर आगे बढ़ाएगा.'' दामोदर सिंह के अनुसार 15 मार्च को ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना के साथ यह संदेश दिया जाएगा कि देश संविधान से चलेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी. इस आयोजन को लेकर संगठन के द्वारा प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

Last Updated : February 15, 2026 at 1:26 PM IST