ETV Bharat / state

कांग्रेस नेता पर पत्नी ने कराई FIR, बोली-IAS से शादी तुड़वाई, दहेज के लिए घर से निकाला

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर लगे दहेज प्रताड़ना के आरोप, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की नेता के खिलाफ FIR.

MAHENDRA CHAUHAN DOWRY ALLEGES
कांग्रेस नेता पर लगे दहेज प्रताड़ना के आरोप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 22, 2026 at 4:47 PM IST

|

Updated : February 22, 2026 at 6:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलु हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है. चौहान की पत्नी बैंक में मैनेजर हैं. बैंकर पत्नी ने अपने नेता पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि नेता पति ने दहेज में दो करोड़ रुपए मांगे और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

दोनों की है दूसरी शादी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनकी दूसरी पत्नी शिखा सिंह ने चौहान के खिलाफ हबीबगंज थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज करवा दी है. खास बात ये भी है कि पत्नी और पति दोनों की ये दूसरी शादी है और इस शादी को 19 साल हो चुके हैं. पत्नी का आरोप है कि, उसकी पहली शादी आईएएस अफसर से हुई थी, नेता ने जबरन ये शादी तुड़वा दी.

पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज की FIR (ETV Bharat)

कांग्रेस नेता ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
इधर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह का कहना है कि, ''पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है. जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है.'' वहीं, शिखा ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ''उनके पति ने जान से मारने की कोशिश की. पति ने एक दिन मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर मेरी हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई. जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी.''

पत्नी ने बताया जान का खतरा
शिखा ने पुलिस को बताया है कि, ''उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रहती हैं. उन्हें अपने पति से जान का खतरा है. जिनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं.'' वहीं, एसीपी उमेश तिवारी ने कहा कि, महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी आरोपी महेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही जांच पूरी करके आगे की कार्यवाही की जाएगी.''

CONGRESS LEADER MAHENDRA SINGH FIR
वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह (ETV Bharat)

पत्नी ने लगाए 2 करोड़ दहेज के आरोप
यह मामला 9 फरवरी को अपने चरम पर पहुंच गया था. शिखा के अनुसार, दोपहर 2 बजे उनके पति ने घर में उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. घर के बाहर गेट पर ताला लगा दिया और धमकी दी कि अगर मायके से 2 करोड़ रुपये और कार लेकर नहीं आई तो तुम्हें जान से मार दूंगा. तुम ऑफिस जाती हो, रास्ते में तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकता हूं. पुलिस इस आरोपों की भी जांच की बात बोल रही है.

Last Updated : February 22, 2026 at 6:55 PM IST