ETV Bharat / state

आफरीन व अमरीन का झुग्गी से लग्जरी लाइफ स्टाइल का सफर, अब खुलेगी अय्याशी की कुंडली

युवतियों को हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल के सब्जबाग दिखा देह व्यापार में धकेलने वाली दोनों बहनों ने 3 साल में कमाए करोड़ों रुपये.

BHOPAL SISTERS AMREEN AND AFREEN
दोनों बहनों ने युवतियों को फंसाकर देह व्यापार कराया (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 7:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : आबिद मुमताज

भोपाल : राजधानी में नौकरी की तलाश में घूम रही युवतियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार के काले धंधे में धकेलने वाली दोनों सगी बहनों आफरीन व अमरीन के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. युवतियों को फंसाकर उनका दुष्कर्म व कथित धर्म परिवर्तन कराने के मामले में अमरीन के साथ चंदन यादव को पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि इनसे कई चौंकाने वाले खुलासे पूछताछ के दौरान होंगे.

झुग्गी बस्ती से आलीशान फ्लैट में शिफ्ट हुईं

आफरीन व अमरीन 3 साल पहले तक भोपाल के अब्बास नगर में रहती थीं. उस समय भी इनकी संदिग्ध गतिविधियों से स्थानीय लोग काफी परेशान थे. जब कोई इसका विरोध करता तो वे पुलिस की धमकी देकर लोगों को चुप करा देती थीं. ईटीवी भारत की टीम अब्बास नगर के उसे घर तक पहुंचीं, जहां दोनों बहने अपने परिवार के साथ रहती थीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि 2006 में एक छोटी सी झुग्गी में आकर ये रहीं. 3 साल पहले वे यहां से कहीं और शिफ्ट हो गईं.

आफरीन व अमरीन का झुग्गी से लग्जरी लाइफ स्टाइल का सफर (ETV BHARAT)

युवतियों को फंसाकर देह व्यापार कराया

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण, प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कथित संगठित गिरोह मामले की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. आफरीन और अमरीन जाल में फंसी युवतियों से देह व्यापार कराने के लिए उनके खिलाफ अलग-अलग शहरों में आपराधिक मामले दर्ज कराने की धमकी देती थी. जिस छोटे से घर मे दोनों सगी बहने आफरीन और अमरीन रहती थीं, वहां अवैध गतिविधियां चलती थीं. स्थानीय लोग इसका विरोध करते थे तो दोनों बहनें पुलिस मे शिकायत कर देती थी.

क्या कहते हैं अब्बास नगर के लोग

अब्बास नगर इलाके से शुरू हुआ ये नेटवर्क बाद में शहर के पॉश इलाके होशंगाबाद रोड स्थित सागर रॉयल विला फ्लैट तक पहुंचा. अब्बास नगर के रहवासी अलीम का कहना है "मां जेबा ने अपनी दोनों बेटियों को इस अवैध गतिविधि में धकेला. अभी मां जहांगीराबाद इलाके में दोनों बहनों के बच्चों की देखभाल कर रही हैं." स्थानीय रहवासियों का दावा है कि अब्बास नगर स्थित घर से देर रात कई युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था.

रातभर चलती थीं अवैध गतिविधियां

जींस टॉप शॉर्ट कपड़े पहनकर लड़कियां लग्जरी कारों में बैठकर जाती थीं. रातभर इलाके कारों की लाइन लगी रहती थी. दोनों सगी बहनें अब्बास नगर इलाके लोगों से बात नहीं करती थीं. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दोनों बहनों ने अब्बास नगर का मकान खाली कर दिया और होशंगाबाद रोड के एक पॉश फ्लैट में शिफ्ट हो गईं. इलाके में रहने वाले कई परिवार ने बदनामी के डर के वजह घर खाली किया. सागर रॉयल विला में भी कथित तौर पर देहव्यापार कथित ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क फिर से संचालित करना शुरू किया.

पुलिस रिमांड में होंगे चौंकाने वाले खुलासे

इस गैंग में मुख्य आरोपी अमरीन,आफरीन और चंदन यादव समेत कई युवकों के शामिल होने की आशंका है. अमरीन और चंदन यादव को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आरोपी आफरीन को पुलिस जेल भेज चुकी है, आरोपी यासिर, चानू और बिलाल की तलाश जारी.