ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, 3 दिन में 278 रिसर्च पेपर पर होगा मंथन

मध्य प्रदेश में 26 फरवरी से 41वां युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, चयनित शोधार्थियों को मिलेगा नकद पुरस्कार और उच्च प्रशिक्षण का अवसर.

BHOPAL RESEARCH PAPER CONFERENCE
युवा वैज्ञानिक सम्मेलन की जानकारी देते अधिकारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 10:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिकों को शोध और नवाचार का सशक्त मंच देने के उद्देश्य से 41वां मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. ये सम्मलेन 26 से 28 फरवरी 2026 तक भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में आयोजित होगी. 3 दिवसीय इस सम्मेलन में प्रदेशभर से चयनित युवा शोधार्थी अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे और फेमस विषय विशेषज्ञ उनका मूल्यांकन करेंगे.

चयनित शोधार्थियों को मिलेगा नकद पुरस्कार

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया, "इस सम्मेलन के दौरान चिन्हित 17 विषयों में कुल 278 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे. विज्ञान के विविध आयामों पर आधारित इन शोधपत्रों का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ करेंगे. सम्मेलन में सबसे अच्छे शोध प्रस्तुत करने वाले युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कार राशि और पशस्त्रि पत्र प्रदान किए जाएंगे. जिसमें प्रथम पुरस्कार पाने वालों को 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 20 हजार और तृतीय पुरस्कार पाने वाले को 15 हजार रुपए नकद दी जाएगी."

मध्य प्रदेश में 26 फरवरी से 41वां युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (ETV Bharat)

उच्च प्रशिक्षण का भी मिलेगा अवसर

डॉ. अनिल कोठारी ने बताया, "परिषद द्वारा चयनित युवा वैज्ञानिकों को देश के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों में 3 से 6 माह के उच्च तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा. इस दौरान उन्हें छात्रवृत्ति, यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा." डॉ. कोठारी ने बताया कि इसका उद्देश्य शोध की गुणवत्ता बढ़ाना, वैज्ञानिक दक्षता विकसित करना और नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना है.

Bhopal research paper Conference
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से जुड़ा विशेष आयोजन (ETV Bharat)

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से जुड़ा विशेष आयोजन

आयोजकों ने बताया कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य कार्यक्रम रविन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें करीब 1500 विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे. प्रदेश के 45 जिलों में 260 से अधिक विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, व्याख्यान, नवाचार प्रतियोगिताएं और छात्र वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जाएंगे.

उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया, "3 से 5 अप्रैल 2026 के बीच उज्जैन-डोंगला में 'महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य उज्जैन-डोंगला को विश्व के मध्यान बिंदु के रूप में स्थापित करना और खगोल विज्ञान, ब्रह्मांड विज्ञान तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में काल गणना के महत्व को वैश्विक स्तर पर रेखांकित करना है."