बिहार में तमंचे पर डिस्को, छठीहार के दौरान हर्ष फायरिंग, नशे में 24 गिरफ्तार
भोजपुर में बच्चे के छठीहार में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया. अभियुक्त नशे में थे और गोलियां दाग रहे थे. पढ़ें पूरी खबर-


Published : January 9, 2026 at 1:23 PM IST
भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद मनाने वाले छठीहार पर हर्षफायरिंग हो गई. इस मामले में पुलिस ने बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, पुलिस ने क्षेत्र के बड़का गांव में छापेमारी कर नशे में तमंचे पर डिस्को करने वाले 24 लोगों को दबोचकर गिरफ्तार किया है.
भोजपुर में हर्ष फायरिंग : सभी को बुधवार की रात बड़का गांव निवासी हरेराम यादव के दरवाजे पर आयोजित नाच प्रोग्राम के दौरान गिरफ्तार किया गया. सभी रिश्तेदार, दोस्त और सगे संबंधी हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किया है. जांच के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपियों की शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.
'नशे में थे सभी अभियुक्त' : पुलिस अधीक्षक राज की ओर से गुरुवार को प्रेस कांन्फेंस के दौरान यह जानकारी दी गई. भोजपुर एसपी राज ने बताया कि सूचना मिली कि गजराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का गांव में हरिराम यादव के यहां बच्चे का छठीहार है. वहां अभियुक्त हथियार के साथ शराब के नशे में पार्टी कर रहे हैं. जिसके बाद एक टीम बनाया गया जिसमें डीआईयू, गजराजगंज और अन्य थानों के साथ वहां पहुंचकर घेरा बंदी की गई.
24 आरोपी नशे में गिरफ्तार : एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि छापेमारी में वहां पर कुल 24 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया. सभी का मेडिकल कराया गया सभी शराब के नशे में थे. साथ ही पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और तीन यूज खोखा बरामद किया. सभी 24 अभियुक्त को जेल भेजा गया.

"सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित करके बड़का गांव में हरेराम यादव के प्रोग्राम में पुलिस टीम को भेजा गया. वहां पर हथियार के साथ नशे में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहां पर छठीहार का प्रोग्राम चल रहा था. मेडिकल रिपोर्ट में सभी 24 लोगों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई."- राज, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर
भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को संदेश थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार साथ ही एक विधि विरूद्ध बालक को किया गया निरुद्ध।
— Bhojpur Police (@bhojpur_police) January 8, 2026
01 अवैध पिस्टल, 01 खोखा बरामद। (1/2) pic.twitter.com/8fswIUF2rA
हर्ष फायरिंग और पी रखी थी दारू : बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ऊपर से बिहार में शराब बंदी कानून लागू है फिर भी लोगों तक शराब की पहुंच आसान है. अब देखना ये है कि पुलिस जांच के बाद किस शराबतस्करों पर भी किस तरह की कार्रवाई करती है.
ये भी पढ़ें-

