ETV Bharat / state

भिवानी के सुधीर तंवर को मिला बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर का सम्मान, बोले- 'ये पदवी नहीं, एक जिम्मेदारी है'

Bhiwani Sudhir Tanwar: बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया सीजन 6 में भिवानी के सुधीर तंवर बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित.

Bhiwani Sudhir Tanwar
Bhiwani Sudhir Tanwar (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 28, 2025 at 11:13 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया सीजन 6 में भिवानी के सुधीर तंवर को बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया है. ये सम्मान उन्हें स्टूडियो 19 फिल्म्स द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया. सुधीर तंवर की इस उपलब्धि पर शनिवार को भिवानी के बड़ चौक स्थित उनका अभिनंदन किया गया. सुधीर तंवर को ये सम्मान उनके द्वारा समाज, विशेषकर युवाओं और किसानों के बीच किए गए असाधारण कार्यों के लिए दिया गया है.

सुधीर तंवर को मिला बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर का सम्मान: अवार्ड प्राप्त करने के बाद भिवानी पहुंचे सुधीर तंवर ने इसे अपनी टीम राकेश बेनिवाल, विनीत पिलानिया व सुरेंद्र वर्मा तथा देश के अन्नदाताओं को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि "ये सम्मान उनके लिए केवल एक पदवी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. उनका हमेशा से यह मानना रहा है कि भारत की असली पहचान उसकी मिट्टी और संस्कृति में है."

भिवानी के सुधीर तंवर को मिला बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर का सम्मान (Etv Bharat)

युवाओं को जैविक खेती के लिए जागरुक करेंगे सुधीर: सुधीर ने कहा कि "ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मेरी कोशिश रहेगी कि मैं ग्लैमर और मनोरंजन के इस बड़े मंच का उपयोग युवाओं को ऑर्गेनिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए करूंगा. आज के दौर में स्वस्थ जीवन के लिए जैविक उत्पाद अपनाना समय की मांग है. किसान युवा क्लब के माध्यम से मैं अब और अधिक ऊर्जा के साथ किसानों को रसायनों को त्यागकर जैविक उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक करुंगा, जब युवा इस मुहिम से जुड़ेंगे, तभी देश का स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित होगा."

कृषि सुधारों की तरफ दिया जा रहा ध्यान: सुधीर तंवर की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल ने कहा कि "बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया जैसे प्रतिष्ठित मंच पर किसान हित की सोच रखने वाले व्यक्ति को बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर बनना इस बात का प्रमाण है कि अब मनोरंजन जगत भी ग्रामीण भारत और कृषि सुधारों की ओर ध्यान दे रहा है. सुधीर तंवर की यह उपलब्धि निश्चित रूप से देश के हजारों युवाओं के लिए स्वस्थ रहने की दिशा में प्रेरणा का स्रोत बनेगी."

ये भी पढ़ें- रोजगार नहीं मिला तो मुर्दे जलाकर किया गुजारा, अब वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर दूसरों को दे रहे रोजगार, 50 लाख तक का टर्नओवर