ETV Bharat / state

भिवानी पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन, रात भर चला सर्च अभियान, नशेड़ियों, जुआरियों के अड्डों पर छापेमारी, दो गिरफ्तार

भिवानी पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत रात भर सर्च ऑपरेशन कर छापेमारी की. इस दौरान दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Operation Hotspot Domination
भिवानी पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 20, 2025 at 12:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा के डीजीपी के निर्देशों पर भिवानी पुलिस ने रात भर नशेड़ियों, जुआरियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत भिवानी पुलिस टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया.

रातभर चला सर्च अभियान: भिवानी पुलिस की टीमें रातभर अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में गश्त करती रहीं. पुलिस ने जुआ खेलने वालों, नशा करने वालों, अवैध शराब और हथियार रखने वालों पर विशेष नजर रखी. अभियान के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और कुछ स्थानों पर छापेमारी भी की गई.

Operation Hotspot Domination
रात भर चला सर्च अभियान (ETV Bharat)

नशेड़ियों की पुलिस से बदसलूकी: अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा. नशे की हालत में अंडे बेच रहे दो युवक पुलिस से उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे. इस दौरान पुलिस ने पहले उन्हें शांत करने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया.

पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन (ETV Bharat)

अवैध देशी शराब बरामद: इसके बाद पुलिस ने तीन घरों में सर्च अभियान चलाया. तलाशी के दौरान एक घर से अवैध देशी शराब की 24 से 25 बोतलें बरामद की गईं.पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी. अन्य घरों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई.

कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि,"डीजीपी और भिवानी एसपी के आदेशों पर ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया गया है. अभियान के दौरान अवैध देशी शराब बरामद की गई है और पुलिस से बदज़ुबानी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. कानून तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा."

आगे भी जारी रहेगा अभियान: डीएसपी महेश कुमार ने आगे कहा कि नशे का सामान बेचने और नशा करने वालों, अवैध शराब और हथियार रखने वालों, जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस का लक्ष्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना है. भिवानी पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि अपराधमुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें.

ये भी पढ़ें:करनाल में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, चालक पर लापरवाही का आरोप