यूपी बॉर्डर पर चंद्रशेखर आजाद और पुलिस में भिड़ंत: अफसर ने मेरठ जाने से रोका तो बोले- हाथ मत लगा
मेरठ जाने से रोके जाने पर पुलिस और असपा प्रमुख चंद्रशेखर के बीच जमकर बहसबाजी और हंगामा देखने को मिला.

Published : January 10, 2026 at 9:47 PM IST
नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया. मामला शनिवार की दोपहर का है. दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे. जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी. इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और चंद्रशेखर आजाद के बीच बहस भी होती दिखाई दी. चंद्रशेखर आजाद के साथ समर्थक और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे.
इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नगीना सांसद कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "बदतमीजी करोगे, एक चुने हुए संसद को धक्का मरोगे तुम लोग. इसके अलावा दूसरे वीडियो में चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थक और सुरक्षा कर्मियों के साथ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की दिल्ली से मेरठ तरफ जाने वाली लेने पर पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. अचानक से एक्सप्रेसवे की बाउंड्री वॉल को कूद कर पार करते हैं. समर्थक एक मोटरसाइकिल सवार को लिफ्ट देने के लिए रोकते हैं. मोटरसाइकिल रुकती है और चंद्रशेखर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठते हैं और निकल जाते हैं. वीडियो गाजियाबाद के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित डासना एंट्री पॉइंट का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और उसकी 20 वर्षीय बेटी के अपहरण की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए नगीना सांसद दिल्ली आवास से रवाना हुए थे. बताया जा रहा है कि कपसाड़ गांव से पहले काशी टोल प्लाजा पर चंद्रशेखर आजाद को पुलिस द्वारा रोका गया है.

सांसद चंद्रशेखर की आने सूचना पर मोदीनगर स्थित भोजपुर में ट्रैफिक को रोक दिया गया था. इसकी वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई थी. इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें:

