ETV Bharat / state

भीलवाड़ा पुलिस ने 4747 गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार, 23 मामले हैं दर्ज

वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

KINGPIN OF THE 4747 GANG,  WANTED CRIMINAL ARREST IN BHILWARA
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय. (ETV Bharat bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : April 29, 2026 at 11:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: जिले की पुर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए बुधवार सुबह अवैध फायर आर्म्स सप्लाई मामले में 10 हजार रुपए इनामी 4747 गैंग के सरगना पुरण गुर्जर को गिरफ्तार किया है. हार्डकोर अपराधी पुरण गुर्जर पर विभिन्न पुलिस थानों में 23 प्रकरण दर्ज हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा की भीलवाडा जिले में आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सहाड़ा के एएसपी बुद्धराज खटीक के सुपरविजन में पुर थाना पुलिस व भीलवाड़ा पुलिस की डीएसटी की संयुक्त टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने 22 मार्च को भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रूपाहेली गांव निवासी कैलाश चंद्र जाट को चैक किया तो कार के डैशबोर्ड में दो पिस्टल नुमा हथियार व 4 जिंदा कारतूस मिले.

पढ़ेंः गौवंश के साथ क्रूरता : 2000 किलोमीटर पीछा किया, इनामी अपराधी बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार

इन्हें जब्त कर कैलाश जाट से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की तो यह हथियार चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के हेमराज गुर्जर से खरीदना बताया. इस पर पुलिस ने हेमराज को गिरफ्तार किया तो उसने हथियार भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के हार्डकोर अपराधी पुरण गुर्जर से खरीदना बताया. पुलिस टीम ने भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र की नागा का बाडिया गांव निवासी 32 वर्षीय पुरण गुर्जर पिता लादु लाल गुर्जर को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है. पुरण गुर्जर के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में 23 मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.