ETV Bharat / state

भिलाई साईं मंदिर डकैतीकांड: 67 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बदमाश अब भी फरार

सेक्टर 6 साईं मंदिर में देर रात गार्ड को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

Sai Mandir Robbery Case update
भिलाई साईं मंदिर डकैतीकांड, 67 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 6, 2026 at 3:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिले के सेक्टर-6 स्थित साई मंदिर में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना को लगभग 67 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. इस मामले में लगातार जांच जारी होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

भिलाई साईं मंदिर मामले में अभी तक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

गार्ड को बंधक बनाकर हुई थी लूट

आपको बता दें कि 25-26 फरवरी 2026 की दरमियानी रात 4 से 5 नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां तैनात गार्ड को बंधक बना लिया था. गार्ड से मारपीट भी की और इसके बाद आरोपियों ने मंदिर में रखे चांदी के सामान और दानपेटी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था.

Sai Mandir Robbery Case update
दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

SSP भी मौके पर पहुंचे थे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. उस समय दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

Sai Mandir Robbery Case update
सेक्टर 6 साईं मंदिर में देर रात गार्ड को बंधक बनाकर डकैती हुई थी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जांच बढ़ी है लेकिन गिरोह की पहचान नहीं

मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक गिरोह की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है.

Sai Mandir Robbery Case update
डकैती करने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वहीं लंबा समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाती है.

गवाही देने से खफा बदमाश ने मारा चाकू, दो युवक चाकूबाजी में घायल, आरोपी गिरफ्तार
सावधान! कमीशन पर बिक रहे सिम, अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार