ETV Bharat / state

भिलाई टाउनशिप रिटेंशन मुद्दा: विधायक देवेंद्र यादव ने की लोगों के साथ बैठक, 22 मार्च को करेंगे पदयात्रा

भिलाई टाउनशिप में रिटेंशन को लेकर फिर राजनीति गरमाने लगी है. विधायक देवेंद्र यादव ने पूर्व BSP कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की.

Bhilai Retention Issue
भिलाई टाउनशिप रिटेंशन मुद्दा: विधायक देवेंद्र यादव ने की लोगों के साथ बैठक (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 8:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-2 में रिटेंशनधारियों की बड़ी बैठक की. इस बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व बीएसपी कर्मी और स्थानीय लोग शामिल हुए. रिटेंशन स्कीम, व्यापारियों के रजिस्ट्री शुल्क और बीएसपी से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

भिलाई टाउनशिप में रिटेंशन को लेकर फिर राजनीति गरमाने लगी है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

22 मार्च को पदयात्रा का ऐलान

रिटेंशन मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने 22 मार्च को भिलाई टाउनशिप में पदयात्रा निकालने की घोषणा की है. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए वे अलग-अलग सेक्टरों में बैठकें कर जनसमर्थन जुटा रहे हैं. विधायक देवेंद्र यादव रिटेंशन मामले को लेकर कुछ दिन पहले सिविक सेंटर में छह दिन तक अनशन पर भी बैठे थे. हालांकि अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस फैसला सामने नहीं आया है.

Bhilai Retention Issue
BSP रिटेंशनधारियों के साथ संवाद कार्यक्रम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सरकार पर साधा निशाना

देवेंद्र यादव ने कहा कि रिटेंशनधारियों के मुद्दे पर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मांगों को लेकर अनशन किया गया था जैसे रिटेंशन स्कीम का समाधान और व्यापारियों के रजिस्ट्री शुल्क में कमी उन पर अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है.

जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. अब देखना होगा केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की भावनाओं को कितना समझती है.- देवेंद्र यादव, विधायक

Bhilai Retention Issue
विधायक देवेंद्र यादव ने पूर्व BSP कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
Bhilai Retention Issue
व्यापारियों के रजिस्ट्री शुल्क और बीएसपी से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दिल्ली एआई समिट पर भी दी प्रतिक्रिया

दिल्ली में आयोजित एआई समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना सबका अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया है और युवाओं के लिए रोजगार नीति स्पष्ट नहीं है. साथ ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी भी दी.

Bhilai Retention Issue
विधायक देवेंद्र यादव ने की लोगों के साथ बैठक, 22 मार्च को करेंगे पदयात्रा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
भिलाई में हेलमेट को लेकर सख्ती, ग्लोब चौक पर पुलिस को देख कुछ लोग जंगल से भागे, कुछ वापस लौटे
17 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, भिलाई दुर्ग में 24 घंटे में तीसरी वारदात

होली पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध, कांग्रेस ने कवर्धा में काटा बवाल