ETV Bharat / state

अब अफसर करेंगे गौ-सेवा, गौठानों में रोजाना होगा निरीक्षण, भिलाई नगर निगम आयुक्त का सख्त आदेश

गौवंश संरक्षण को लेकर भिलाई नगर निगम आयुक्त आयुक्त राजीव पाण्डेय की नई पहल सामने आई है. आदेश के मुताबिक अधिकारी रोज गौठान जाएंगे.

Cow Protection Initiative
अब अफसर करेंगे गौ-सेवा, गौठानों में रोजाना होगा निरीक्षण (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 9, 2026 at 3:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिलाई: नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने गौवंश संरक्षण और गौठानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए एक सख्त और अनोखा आदेश जारी किया है. इस आदेश का उद्देश्य गौठानों में रह रहे गौवंश की सही देखभाल और नियमित निगरानी सुनिश्चित करना है. आदेश के तहत अब नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन गौठान पहुंचकर गौवंश की सेवा और निरीक्षण करेंगे.

गौवंश संरक्षण को लेकर भिलाई नगर निगम आयुक्त आयुक्त राजीव पाण्डेय की नई पहल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

देखेंगे ये सभी सुविधाएं: निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी यह देखेंगे कि गौवंश को पर्याप्त चारा मिल रहा है या नहीं, स्वच्छ पानी की व्यवस्था है या नहीं, बीमार गौवंश का समय पर इलाज हो रहा है या नहीं साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं.

सप्ताहवार ड्यूटी सूची जारी: आयुक्त राजीव पाण्डेय ने कोसानगर गौठान के लिए अधिकारियों की सप्ताहवार ड्यूटी तय की है-

  • सोमवार: जोन-1 आयुक्त अजय राजपूत
  • मंगलवार: कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल
  • बुधवार: सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू
  • गुरुवार: उप अभियंता रीमा हुमाने
  • शुक्रवार: उप अभियंता बसंत साहू
  • शनिवार: नोडल अधिकारी विनय शर्मा
  • रविवार: स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली
Cow Protection Initiative
आदेश के मुताबिक नगर निगम के अधिकारी रोज गौठान जाएंगे. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आकस्मिक निरीक्षण का भी अधिकार: इसके अलावा जोन-4 खुर्सीपार के जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे को किसी भी दिन आकस्मिक निरीक्षण करने का अधिकार दिया गया है, ताकि व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही न हो.

जियो टैग फोटो भेजना अनिवार्य: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जियो टैग लोकेशन के साथ फोटो लेना होगा, फोटो निगम के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य होगा. साथ ही रजिस्टर में कमियों और जरूरी सुधारों की जानकारी भी दर्ज करनी होगी. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और वास्तविक स्थिति की निगरानी संभव होगी.

Cow Protection Initiative
गौवंश संरक्षण और गौठानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पहल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

गौ-संरक्षण की दिशा में अहम कदम: आयुक्त राजीव पाण्डेय ने कहा कि यह व्यवस्था गौवंश की बेहतर देखभाल, स्वास्थ्य सुरक्षा और गौठानों की नियमित निगरानी के लिए लागू की गई है. नगर निगम का यह कदम शहर में गौ-संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है.

भिलाई की सियासी गर्मी को विधायक देवेंद्र यादव ने बढ़ाया, 25 जनवरी को बड़े मार्च का ऐलान, गोडसे पर भी दिया बयान
बकाया जमा नहीं करने पर भिलाई आकाशगंगा परिसर की 9 दुकानें सील
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन लाइटिंग स्टाफ की मौत