ETV Bharat / state

भिलाई में भक्त के सामने आने से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां टकराई, एक युवती ने नस भी काटी

भिलाई में सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी 2 बड़ी घटनाएं हुईं. मिलने का मौका नहीं मिलने पर एक युवती ने नस काट ली.

dhirendra shastri Accident
भिलाई में भक्त के सामने आने से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां टकराई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 29, 2025 at 3:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भिलाई: सोमवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं. बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे शास्त्री जी की डिफेंडर और दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा.

हादसे में सभी सुरक्षित: इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. कार के अंदर बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित हैं. हादसे के बाद पंडित शास्त्री ने भक्तों से अपील की कि इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम न करें.

भिलाई में सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी 2 बड़ी घटनाएं हुईं (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

युवती की हरकत से मचा हड़कंप: हादसे के बाद एक और बड़ी घटना हुई. भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही हनुमंत कथा के दौरान एक युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. बताया गया कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की.

dhirendra shastri Accident
शास्त्री जी की डिफेंडर और दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

धीरेंद्र शास्त्री ने की अपील: बताया जा रहा है कि वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री से नहीं मिलने पर भावनात्मक रूप से व्यथित हो गई और उसने ऐसा कदम उठा लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे चिकित्सकीय सहायता दिलाई. घटना के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दोनों घटना पर भावुक अपील करते हुए कहा कि कोई भी भक्त इस तरह जान जोखिम में डालकर गाड़ी के सामने न आए और न ही खुद को नुकसान पहुंचाए.

हम अपनी पूजा करवाने नहीं आए हैं, हम तो हनुमान जी की पूजा करवाने आए हैं. गुरु को नहीं, गुरु के ज्ञान को पकड़िए, वही जीवन बदलता है.- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मर्यादा बनाए रखें: धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही कई विरोधी और शत्रु हैं, इसलिए ऐसी हरकतें न केवल भक्तों के लिए बल्कि उनके लिए भी खतरा बन सकती हैं. उन्होंने सभी भक्तों से संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की.

5 दिवसीय हनुमंत कथा का अंतिम दिन: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा आयोजित की गई है. सोमवार को इसका अंतिम दिन है. यह कथा 5 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चली. कथा सुनने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिलाई पहुंचे हैं.

dhirendra shastri Accident
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी हुए शामिल: हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे थे. दोनों ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा श्रवण किया. वहीं रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

भिलाई में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- नक्सलवाद समाप्ति के बाद शहीद जवानों के लिए होगा राष्ट्रीय यज्ञ, कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
भिलाई में लगा बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, सीएम विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के सरकारी विमान से रायपुर पहुंचने और एक पुलिसकर्मी द्वारा उनके पैर छूने का वीडियो विवाद का कारण बना