ETV Bharat / state

भौता गांव को मिलेगी पक्की सड़क, बारिश में आवागमन में होती थी दिक्कत,स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन

मनेंद्रगढ़ जनपद अंतर्गत आने वाले भौता गांव की सालों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है. मंत्री ने पक्की सड़क के लिए भूमिपूजन किया है.

Bhauta village to get paved road
भौता गांव को मिलेगी पक्की सड़क (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 11, 2026 at 1:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

एमसीबी : मनेंद्रगढ़ जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौता के ग्रामीणों के लिए लंबे इंतजार के बाद विकास की नई उम्मीद जगी है.साल 1994 से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का सपना अब साकार होने जा रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत भौता क्षेत्र में पक्की डामरीकृत सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने सड़क के लिए किया भूमिपूजन

स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की. लगभग 13.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा. सड़क बनने के बाद भौता सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी.

Bhauta village to get paved road
स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


बरसात में बंद हो जाता था रास्ता

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है. इसमें एक सड़क नारायणपुर क्षेत्र में, दूसरी भौता पंचायत अंतर्गत भौता खुखिया मार्ग से बड़ाभौता तक बनाई जाएगी.इस मार्ग का करीब साढ़े आठ किलोमीटर हिस्सा लंबे समय से खराब स्थिति में था.बारिश के दिनों में यहां बाइक से भी आवागमन करना मुश्किल हो जाता था. ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

भौता गांव को मिलेगी पक्की सड़क (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे भौता, नारायणपुर सहित मध्यप्रदेश सीमा से लगे कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.सड़क निर्माण से मरवाही, कोड़ा, नेवरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन आसान होगा-
श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों और मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी.नई सड़क बनने से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि तीन दशक से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है. यह सड़क क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी.

पीएम आवास में फर्जीवाड़ा का आरोप ,बाराद्वार नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष ने सौंपे सबूत, सीएमओ ने बनाई जांच टीम

दुर्ग के धान खरीदी केंद्रों में ढाई करोड़ का धान शॉर्टेज, प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

कौन होगा बीजेपी का अगला प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के फैसले का इंतजार, देरी को लेकर कांग्रेस का मत कुछ और