ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र का युवक राजस्थान में बना जज, ऑल इंडिया में आया छठा रैंक, सोशल मीडिया से बना के रखी दूरी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र का युवक भारत जांगड़ा राजस्थान में जज बन गया है, उनकी ऑल इंडिया छठी रैंक आई है.

Bharat Jangra of Kurukshetra became a judge in Rajasthan achieved sixth rank all India
कुरुक्षेत्र का युवक राजस्थान में बना जज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 22, 2025 at 10:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र का युवक भारत जांगड़ा ने जज बनकर कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रौशन किया है. कुरुक्षेत्र के भारत जांगड़ा ने न्यायाधीश बनने के लिए परीक्षा पास की और छठा रैंक हासिल करके परिवार का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है. आने वाले समय में वे राजस्थान में न्यायिक सेवा में अपनी सेवाएं देने वाले हैं.

दादा भी रह चुके जज : भारत जांगड़ा ने बताया कि वे न्यायाधीश बनने की परीक्षा के लिए करीब 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे. पहले उनके दादा भी जिनका नाम श्यामलाल जांगड़ा है, वे भी कुरुक्षेत्र कंज्यूमर कोर्ट में जज रह चुके हैं और उनसे ही उनको जज बनने की प्रेरणा मिली और कड़ी मेहनत के बाद उनको अब ये सफलता मिली है. उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहकर किताबों को ही अपना दोस्त बनाया और इस परीक्षा में कामयाबी हासिल की. भारत जांगड़ा के पिता ने भी उन्हें मोटिवेट करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. उनके पिता जेल विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं और राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं.

Bharat Jangra of Kurukshetra became a judge in Rajasthan achieved sixth rank all India
राजस्थान में बना जज (Etv Bharat)

पढ़ाई के चलते सोना भूल जाते : भारत जांगड़ा के दादा श्याम लाल जांगड़ा ने बताया कि ऑल इंडिया में उनके पोते का छठा रैंक आया है जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि उनका पोता दिन-रात पढ़ाई करता रहता था. उसकी लगन का हाल कुछ ऐसा था कि उन्हें भारत को सोने के लिए भी कई बार बोलना पड़ता था. उन्होंने काफी मेहनत की है जिसका फल उसे अब मिल रहा है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छा था. 10वीं और 12वीं में भी वो जिले में टॉपर रह चुका है. उसके बाद वो पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के लिए गया था और वहां भी वो गोल्ड मेडलिस्ट रहा है. भारत जांगड़ा की कामयाबी के बाद अब परिवार में खुशी का माहौल है. रिश्तेदार और पड़ोसी दूर-दूर से उनको बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं.