ETV Bharat / state

IRCTC कराएगा तीर्थ यात्रा, चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, इंस्टॉलमेंट की भी सुविधा

IRCTC चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया, बर्थों की संख्या 767 होगी. इनमें 49 सेकंड एसी, 70 थर्ड एसी, 648 स्लीपर सीट्स हैं.

Photo Credit: ETV Bharat
चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने दी जानकारी. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 3:51 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 5:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा का संचालन करने का निर्णय लिया है. आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या) होते हुए ट्रेन चलेगी.

पांच फरवरी से 14 फरवरी तक टूर: आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल बर्थों की संख्या 767 होगी. इनमें सेकंड एसी की 49 सीटें, थर्ड एसी कुल 70 सीटें और स्लीपर की कुल 648 सीटें होंगी. आगरा कैंट, ग्वालियर वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और बनारस से ट्रेन में उतरने चढ़ने की सुविधा होगी. पांच फरवरी से 14 फरवरी तक नौ रात और 10 दिन की यात्रा होगी.

पैकेज में लोकल घूमना भी शामिल: चीफ रीजनल मैनेजर ने कहा कि इस पैकेज में सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है. इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 19110 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 17950 रुपए है. (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने) नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है.

बनारस से ट्रेन में उतरने चढ़ने की सुविधा मिलेगी: स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31720 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30360 रुपये है. ( थर्ड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है.

मिल रही किश्तों की सुविधा: कम्फर्ट श्रेणी (सेकंड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 41980 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 40350 रुपये है. (सेकंड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) है. इस यात्रा सेवा मे किश्तों की सुविधा भी उपलब्ध है.

ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है: ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी व गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. उन्होंने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग के लिए गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

इन मोबाइल नम्बरों पर कर सकते हैं सम्पर्क: 9236391908, 8287930908, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926, 8595924293

यह भी पढ़ें- यूपी के सरकारी स्कूलों में न्यूज पेपर रीडिंग अनिवार्य क्यों हुआ, बच्चों पर कितना असर पड़ेगा?

Last Updated : January 9, 2026 at 5:44 PM IST