ETV Bharat / state

कचरा बीनने वालों से सावधान, कचरा कलेक्शन की आड़ में चोरी करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार

प्लास्टिक,बोतल,कचरा चुनने की आड़ में की चोरी की बड़ी वारदातें, गिरोह की 7 महिला चोर गिरफ्तार

RAG PICKER WOMAN THIEVES
कचरा बीनने वालों से सावधान, गिरोह की 7 महिला चोर गिरफ्तार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 4:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवास : अगर आपके गली-मोहल्लों में रद्दी या कचरा बीनने वाले संदिग्ध लोग नजर आते हैं, तो सतर्क हो जाएं. देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में महिलाओं की ऐसी गैंग पकड़ी गई है, जो कचरा बीनने के नाम पर बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी. हाल ही में देवास पुलिस ने गंगानगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें 7 महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं.

देवास की 7 महिला चोर गिरफ्तार

देवास-शहर में रोजाना प्लास्टिक, बोतल, कचरा चुनने की आड़ में चोरी की वारदात करने वाली महिला चोर गिरोह की 7 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है. यह शातिर महिला चोर गिरोह बड़ी बारीकी से घरों,गोडाउन आदि जगहों में घुसकर चोरी का माल अपने कचरे चुनने के झोलों में छुपा लेती थी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती थी. पिछले दिनों शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र में फरियादी अरुण पांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गंगा नगर स्थित उनके स्क्रैप गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की है.

जानकारी देते थाना प्रभारी (Etv Bharat)

गोदाम में कचरा बीनने के बहाने चोरी, सीसीटीवी से खुलासा

इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई तो पता चला कि चोरों ने गोदाम से भारी मात्रा में कमानी के पत्ते, क्लच प्लेट, पिस्टन, लोहे की रॉड, एसी ब्लोवर, 3 बैटरी और पानी की मोटरें चोरी कर ली थीं. फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 305(A) एवं 331(4) में मामला दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करते हुए नकबजनी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हुए. घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक घरों,दुकानों सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच की. फुटेज के विश्लेषण के दौरान कचरा बीनने वाली कुछ संदिग्ध महिलाएं क्षेत्र में घूमती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया.

आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा

टीम द्वारा तत्काल महिला आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में महिला आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कचरा बीनने के बहाने कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों की रेकी करती थीं और मौका मिलते ही संगठित गिरोह के रूप में चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं. पुलिस ने महिला आरोपियों से चोरी का माल जब्त कर सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

औधोगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने मीडिया को बताया, '' गिरफ्तार महिला चोर गिरोह का अपराधिक रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है जिससे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदात होने के मामले सामने आ सकते हैं.''