पति की हत्या के आरोप में बंद महिला कैदी ने की खुदकुशी की कोशिश, बैतूल जेल में हड़कंप
अजीबोगरीब ढंग से किया महिला ने आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 6:20 PM IST
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की है. घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घायल कैदी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक बंदी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है.
पति की हत्या के आरोप में बंद
जानकारी के मुताबिक, पूनम नामक महिला बीते 17 दिसंबर 2025 से पति की हत्या के आरोप में बैतूल जिला जेल में बंद है. शनिवार को अन्य कैदियों ने पूनम को महिला सेल में उल्टी करते और तड़पते हुए देखा, जिसके बाद जेल अधिकारियों को सूचना दी गई कि एक बंदी ने आत्मघाती कदम उठा लिया है. घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
जांच में जुटा जेल प्रशासन
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया, "जेल से दो प्रहरी एक महिला कैदी को उल्टी की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर आए थे. प्राथमिक उपचार के दौरान महिला के पेट से नीले रंग का द्रव्य निकला, साथ ही खून के साथ कांच के कुछ टुकड़े भी बाहर आए हैं. महिला की हालत नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया जा रहा है."
- चेकिंग के दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा को रोका, कार्रवाई से घबराई महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
- भोपाल में प्रेमी के साथ भागी पत्नी, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, वीडियो बनाकर कर ली आत्महत्या
अन्य कैदियों ने किया जान बचाने का प्रयास
जेल प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया, "पूनम नामक महिला को 17 दिसंबर 2025 को पति की हत्या के आरोप में जिला जेल में दाखिल किया गया था. आज महिला सेल से सूचना मिली कि बंदी ने आत्मघाती कदम उठाया है. सूचना मिलते ही जेल प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. कैदी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है."

