ETV Bharat / state

बेमेतरा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अवैध शराब बिक्री और जुआ सट्टा कारोबार पर एक्शन की मांग

बेमेतरा में युवा कांग्रेस के नेताओं ने शहर में बढ़ते अपराध पर कार्रवाई की मांग की है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Bemetara Youth Congress
बेमेतरा युवा कांग्रेस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 7:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में युवा कांग्रेस ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है.जिला युवा कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ है. युवा कांग्रेस के नेताओं ने बेमेतरा के एसपी रामकृष्ण साहू से मुलाकात कर जिले में चल रहे सट्टा-जुआ कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है. इसके अलावा युवा कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 तिरैया पर वाहनों से कथित अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन सौंपा है.

जुआ सट्टा और अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग

युवा कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने ज्ञापन के जरिए पुलिस प्रशासन से शहर में जुआ सट्टा और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिले में खुलेआम अवैध सट्टा-जुआ का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है. इस अवैध गतिविधि के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

बेमेतरा में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन (ETV BHARAT)

वाहनों से अवैध वसूली का आरोप

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 तिरैया पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली की शिकायत भी पुलिस से की है. युवा कांग्रेस के नेताओं ने बेमेतरा के एसपी को यह जानकारी दी है कि इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों के ड्राइवर खासे नाराज हैं. युवा कांग्रेस ने इस केस में एक्शन की मांग की है.

Betting in CG
यूथ कांग्रेस का बेमेतरा में प्रदर्शन (ETV BHARAT)

जिले के विभिन्न स्थानों में चल रहे अवैध गतिविधियों के संबंध पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है. इसके अलावा तिरैया मोड़ में अवैध रूप से हो रही RTO के नाम से वसूली को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है- प्रांजल तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, बेमेतरा

बेमेतरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने आगे कहा कि हमने पुलिस को जिले में अवैध कारोबार की जानकारी दी है. इस पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है.

10वीं पास डॉक्टर और करोड़ों की ठगी, 52 लोगों को लगाया चूना, छत्तीसगढ़ के नटवरलाल की कहानी

रायपुर में कट्टा दिखाकर अपहरण, 4 दिनों तक बंधक बनाकर पीटा, दो लोगों को पुलिस ने छुड़ाया

बालोद में शराब पीकर चलाया वाहन तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, दूसरी बार पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई