नए साल पर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो, बेस्ट हैं चंडीगढ़ के ये प्लेसेज, शॉपिंग से लेकर खाने-पीने के हैं बेहतरीन ऑप्शन
चंडीगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और भी मजेदार और स्पेशल बनाने के लिए काफी खूबसूरत जगह हैं. इस रिपोर्ट में जानें


Published : December 25, 2025 at 11:37 AM IST
|Updated : December 25, 2025 at 3:22 PM IST
चंडीगढ़: नए साल का आगाज होने वाला है. न्यूईयर सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिटी ब्यूटीफुल की इन बेस्ट जगहों को जानना फायदे का सौदा रहेगा. चंडीगढ़ की इन खूबसूरत जगहों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बेहद खास बनाया जा सकता है. छुट्टियों का सुकून इस वेदर में चंडीगढ़ से अच्छा और कहां होगा. क्योंकि चंडीगढ़ प्रकृति की गोद में समाया एक बेहद खूबसूरत शहर है. इसके आसपास के शहर मोहाली और पंचकूला बेहद खूबसूरत हैं.
खूबसूरती के रंग सिटी ब्यूटीफुल संग: विंटर होलीडेज शुरू होते ही चंडीगढ़ की रफ्तार अपने आप बदल जाती है. इन दिनों शहर में त्योहार खास बन जाते हैं, जिसके चलते ज्यादातर लोग चंडीगढ़ में घूमना पसंद करते हैं. नए साल पर चंडीगढ़ और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है. यहां घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगह हैं. वर्ल्ड पार्क बेहद खूबसूरत लगता है. यहां रंग-बिरंगे पक्षी और खूबसूरत पार्क से मन एकदम खुश हो जाता है. वहीं, सर्दियों में यहां प्रवासी पक्षियों की झलक भी देखने को मिलती है. गोल्फ ग्राउंड से सटे गेट की ओर जाने पर दूर-दराज के राज्यों से आए पक्षी पर्यटकों के लिए काफी आकर्षित होते हैं.
त्योहारों की रौनक: शहर के दूसरे हिस्सों में भी क्रिसमस की रौनक साफ दिखती है. रॉक गार्डन, रोज गार्डन, जापानी गार्डन, टेरेस गार्डन और बटरफ्लाई पार्क जैसे स्थानों पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं. क्रिसमस के बाद नए साल तक इन जगहों पर भीड़ बनी रहती है. लोग यहां पहुंचकर अपने नए साल की की शुरुआत को और ज्यादा खूबसूरत और यादगार बनाते हैं.
चंडीगढ़ शॉपिंग प्लेस: सिटी ब्यूटीफुल का सेक्टर-17 शॉपिंग के लिए माना जाता है. यहां हर तरह के ब्रांड आपको मिल जाएंगे. वहीं, एलांते मॉल में काफी खूबसूरत डेकोरेशन की गई है. शाम होते ही शहर की रौनक बाजारों में सिमट आती है. शॉपिंग के अलावा, खाने-पीने की भी खूब सारी वैरायटी मिल जाती है. सेक्टर 34, 35, 22, 19, 10, 9 और 7 की मार्केट्स में खाने-पीने के शौकीन लोग देर रात तक नजर आते हैं. चाट, स्ट्रीट फूड से लेकर कैफे और रेस्टोरेंट, हर किसी के लिए कुछ न कुछ मौजूद होता है.
न्यू ईयर सेलिब्रेशन: इतना ही नहीं, अगर किसी को कला और संस्कृति में रुचि है, तो चंडीगढ़ उन्हें भी निराश नहीं करता. टैगोर थिएटर, पंजाब कला भवन और सेक्टर 17 के अंडरपास में कलाकारों की पेंटिंग देखने को मिलती हैं. वहीं, सेक्टर 10 का आर्ट म्यूजियम और सेक्टर 23 का डॉल म्यूजियम बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए खास अनुभव बन जाता है. कुल मिलाकर, क्रिसमस और नए साल के आसपास चंडीगढ़ में सिर्फ घूमने की ही जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन जाता है जहां त्योहार, प्रकृति, खाना और संस्कृति, सब कुछ एक साथ मिल जाता है. यही वजह है कि हर साल इस मौसम में चंडीगढ़ सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लगा फूलों का मेला, 16वीं गुलदाउदी प्रदर्शनी में पहली पसंद बने येलो चार्म, कुंदन और माघी ऑरेंज

