ETV Bharat / state

बेमेतरा में भारी बारिश के बाद गिरी कच्ची दीवार, 2 मासूम बच्चों की मौत, 1 महिला घायल

कुछ दिनों से हो रही बारिश से घर की दीवार हुई कमजोर, अचानक गिरने से चपेट में आए 2 मासूम बच्चों की गई जान

Bemetara wall collapse incident
बेमेतरा में भारी बारिश के बाद गिरी कच्ची दीवार, 2 मासूम बच्चों की मौत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 28, 2026 at 2:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम राउरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लगातार हुई बारिश के कारण एक मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त दीवार के पास मौजूद दो मासूम बच्चे मलबे में पूरी तरह दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चों को बचाने दौड़ी एक महिला भी मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई है.

बारिश से गीली हुई थी दीवार

मिली जानकारी के मुताबिक, राउरपुर निवासी ओमप्रकाश कोसले के घर कच्ची दीवार थी. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण यह दीवार पूरी तरह से सीलन पकड़ चुकी थी और अंदर से कमजोर हो गई थी. आज अचानक यह दीवार ढह गई, हादसे के समय बच्चे वहीं खेल रहे थे जिसकी वजह से यह बड़ी घटना घट गई.

दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चों की मौत, 1 महिला घायल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मलबे से निकालकर महिला को किया रायपुर रेफर

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर भागे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी फौरन घटना स्थल पर पहुंचीं. ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और भारी मलबे को हटाकर गंभीर रूप से घायल महिला को बाहर निकाला. महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया है.

भारी बारिश के एक दिन बाद अचानक दीवार गिरी है, इसमें गंभीर चोट से 2 बच्चों की मौत हो गई है, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है- सोनल ग्वाला,थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा

Bemetara wall collapse incident
दीवार हुई कमजोर, अचानक गिरने से चपेट में आए 2 मासूम बच्चों की गई जान (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस ने 2 मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया है और आगे की जांच में जुटी है. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

बेमेतरा में मामूली विवाद में हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर
हेड कांस्टेबल को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा, गरीब से कर रहा था वसूली, जेल भेजने की दी थी धमकी
नारायणपुर में मानसून की झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही