ETV Bharat / state

बेमेतरा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का शिकंजा, प्रॉपर्टी डीलर ने जताया विरोध

नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई तेज कर दी.

Bemetara Illegal Plotting
बेमेतरा अवैध प्लॉटिंग (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 6, 2026 at 9:20 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: बेमेतरा में अवैध अतिक्रमण और बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है. नगर पालिका परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई तेज कर दी है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.

मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के दायरे में आने वाले इस क्षेत्र में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से उतरा है. इस पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और कानूनन वैध तरीके से अंजाम देने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति की मांग की गई थी, जिनकी मौजूदगी में आज यह कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

बेमेतरा में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)

बेमेतरा तहसील के कोरिया गांव में नगरपालिका अवैध संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पुलिस की टीम भी मौजूद है. कार्रवाई की जा रही है- अनिरुद्ध मिश्रा, तहसीलदार

लगातार मिल रही शिकायत पर हुई कार्रवाई: सीएमओ

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने बताया कि कि शहर में अवैध प्लॉटिंग की निरंतर शिकायतें मिल रही थीं. संबंधित सभी पक्षों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किए जा चुके हैं. नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध रूप से तैयार की गई संरचनाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.

प्रॉपर्टी डीलर ने कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी

वही पूरे मामले में जमीन की खरीदी बिक्री करने वाले गिरीश गबेल ने अवैध प्लॉटिंग से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि जमीन की प्रॉपर खरीदी बिक्री हुई है. उन्होंने कहा कि प्लॉट पर बने मकान का एनओसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दिया है. मकान का नामांतरण तहसीलदार ने किया है. मकान का डायवर्जन एसडीएम ने किया है, उसके बाद कह रहे हैं कि अवैध है. कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से जमीन क्रय विक्रय करने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Bemetara Illegal Plotting
अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचने वालों पर कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)

नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

बेमेतरा जिले में नगर पालिका परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार अवैध अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चला रही है. कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया और अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लाटों पर बुलडोजर चलाया गया. प्रशासन का कहना है कि बिना वैधानिक अनुमति के प्लॉट काटकर बेचने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा था. ऐसे मामलों में आम लोग अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर प्लॉट खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पक्की सड़क, बिजली, पानी, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पातीं. इसका खामियाजा खरीदारों के साथ-साथ नगर पालिका को भी उठाना पड़ता है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधानिक अनुमति और दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Bemetara Illegal Plotting
अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)
20 खेलों के 156 खिलाड़ियों का उत्कृष्ट सूची में नाम, 8 साल का इंतजार खत्म, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
मेरा सपना अधूरा रहा लेकिन बस्तर के इन बच्चों का सपना मैं पूरा करूंगी: पूजा नेताम
भालू के हमले में कांकेर में भाई-बहन की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत का माहौल