ETV Bharat / state

बेमेतरा में मासूम बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर मौत

घटना के बाद खंडसरा पुलिस चौकी के बंसापुर गांव में भारी आक्रोश और मातम का माहौल है.

BEMETARA ACCIDENT
बेमेतरा स्कूल बस ने बच्चे को कुचला (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 22, 2026 at 10:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: बेमेतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक अनियंत्रित स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बंसापुर - सेमरिया गांव की घटना

पूरी घटना खंडसरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंसापुर सेमरिया गांव की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीएवी (DAV) ग्राम जाता स्कूल की बस क्षेत्र में बच्चों को लेने पहुंची थी. इसी दौरान बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम फाल्गुनी साहू को अपनी चपेट में ले लिया. मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

बेमेतरा में सड़क हादसा (ETV BHARAT)

आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर पुलिस हिरासत में

हादसे की खबर मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है. बस को जब्त कर हादसे के सटीक कारणों और ड्राइवर की लापरवाही की जांच की जा रही है. वही बेमेतरा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी वाहन चालक का नाम हेमलाल पटेल निवासी ग्राम मोहतरा और कंडक्टर का नाम युवराज साहू निवासी ग्राम चमारी है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद से बंसापुर गांव में भारी आक्रोश और मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. मासूम बच्चे की अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बैंक खाते में लिंक और मोबाइल नंबर बदलकर 14 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
IGKV पेपर लीक मामले में NSUI ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को घेरा, नोटों की माला और डायपर लेकर प्रदर्शन
महिला को मृत मानकर पुलिस ने जड़ा ताला, 2 घंटे बाद मिली जिंदा