ETV Bharat / state

स्मार्ट सिटी के चौक-चौराहों पर बढ़ रही भिक्षावृत्ति, दिन में मांगते हैं भीख, रात में नशेरी करते हैं लोगों को परेशान

स्मार्ट सिटी के चौकों पर भीख मांगने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.

BEGGARS PROBLEM IN CHANDIGARH
चंडीगढ़ में भिक्षावृत्ति की समस्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 4, 2026 at 8:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर इन दिनों भीख मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है. सबसे ज्यादा शिकायतें सेक्टर-34 और सेक्टर-35 के लाइट प्वाइंट से सामने आ रही हैं, जहां सुबह से देर रात तक महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे लोगों से पैसे और खाने-पीने की चीजें मांगते दिखाई देते हैं.

पैसे नहीं देने पर गाली देने का आरोपः स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बच्चे गाड़ियों के रुकते ही शीशों के पास पहुंच जाते हैं. कोई पैसे मांगता है तो कोई खाने की चीजें. कई बार मना करने के बावजूद वे बार-बार लोगों के पास लौट आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है. पैसे न देने पर वे बहस करते और गलियां भी देते हुए देखे जाते हैं.

बच्चे और महिलाएं पूरा दिन मांगती हैं भीख (ETV Bharat)

कॉलोनी के आसपास कुछ लोग करते हैं नशाः सेक्टर 34 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े राजेश राय (रिटायर्ड आईएएस अधिकारी) ने बताया कि "रात होते ही इन जगहों का माहौल बदल जाता है. कॉलोनी के आसपास कुछ लोग वहीं बैठकर शराब पीते हैं और नशा करते हैं. इससे आसपास रहने वाले परिवार खुद को असहज महसूस करते हैं."

शिकायत के बाद भी हालात में बदलाव नहींः सेक्टर 34 फर्नीचर मार्केट के मालिक अंकित जैन ने बताया कि "यह समस्या नई नहीं है. कई बार शिकायत करने के बाद भी हालात में ज्यादा बदलाव नहीं आया. केवल यहां से हटाना ही समाधान नहीं है, बल्कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर ये लोग कहां से आते हैं और क्या इनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा."

बच्चे और महिलाएं पूरा दिन मांगती हैं भीख: स्थानीय वार्ड के पार्षद प्रेम लता ने बताया कि "बहुत बार प्रशासन की लिख कर और बोल कर बताया जा चुका है लेकिन एक प्रतिशत का भी काम इस ओर नहीं हुआ है. बच्चे और महिलाएं पूरा दिन भीख मांगते हुए देखे जाते है. वहीं मेरे सेक्टर में होने वाली साड़ी चोरियां और कुछ आपराधिक केसों में इन लोगों के द्वारा रेकी भी की जाती है."

क्या बोले मेयरः चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी ने फोन पर बात करते हुए बताया कि "इस समस्या को देखते हुए उस एरिया में पुलिस की मदद से इन लोगों को हटाया जायेगा."

ये भी पढ़ें-अंबाला में भिखारी निकला लखपति, अकाउंट में मिले लाखों रुपए, ट्राइसाइकिल से निकली नोटों की गड्डियां