हरिद्वार में पहली बार हुई धामी कैबिनेट बैठक, सीएम धामी और मंत्रियों ने पहले की गंगा पूजा, सुख समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक पहली बार हुई

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : October 12, 2026 at 11:35 AM IST
|Updated : October 12, 2026 at 2:16 PM IST
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई है. कुंभ नगरी में हुई इस बैठक को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ये पहली बैठक है.
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक: बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंचे. कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य मेला नियंत्रण भवन पहुंचे, जहां कैबिनेट की बैठक शुरू हुई.
हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की @pushkardhami @OfficeofDhami @madankaushikbjp #CMDHAMIPERFORMEDGANGAPUJA #UTTARAKHANDCABINETMEETING #CABINETMEETINGINHARIDWAR खबर का लिंक https://t.co/whwdp1KOXt https://t.co/WunUr6pD7C
— ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) October 12, 2026
बैठक से पहले कैबिनेट सदस्यों ने की गंगा पूजा: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन ऐसे समय में हुआ है, जब वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं. कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं. ऐसे में कैबिनेट बैठक में कुंभ की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की नजर रहेगी.
LIVE: हर की पैड़ी, हरिद्वार में माँ गंगा की पूजा-अर्चना https://t.co/6ZwVSdRmEo
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 12, 2026
हरिद्वार में अगले साल है कुंभ मेला: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक होने को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर भी इस बैठक पर नजरें टिकी हैं. हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और प्रदेश के लिए क्या अहम निर्णय लिए जाते हैं, इसका खुलासा कैबिनेट की बैठक के बाद ही होगा. फिलहाल, गंगा पूजन के बाद सभी की निगाहें मेला नियंत्रण भवन में होने चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें:

