ETV Bharat / state

भालू के हमले के महिला गभीर घायल, घटना के बाद खौफजदा ग्रामीण

पिथौरागढ़ जिले में भालू के आतंक से लोगों में खौफ है. लोगों ने वन विभाग ने भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की.

Pithoragarh Bear Terror
प्रतीकात्मक (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 8:36 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भालू का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेजम तहसील के नाचनी क्षेत्र के घटमौला के जंगल में बीते देर शाम भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया. मल्ला भैंसकोट (भौरियागाड़) निवासी मनीषा पत्नी प्रकाश कुमार किसी काम से जंगल गई थीं, तभी घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया. जिससे महिला गंभीर घायल हो गई.

मल्ला भैंसकोट के घटमौला जंगल गई एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हल्ला सुनकर आसपास से पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने से भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. हमले में महिला के चेहरे, गले और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं. मिली जानकारी के अनुसार मल्ला भैंसकोट (भौरियागाड़) निवासी मनीषा देवी दोपहर में जंगल गई थीं, तभी घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया. महिला का शोर सुनकर ग्रामीणों व ग्राम प्रधान कमला देवी ने मौके पर पहुंचकर महिला को किसी तरह भालू से बचाया.

परिजन घायल महिला को नाचनी वन चौकी ले गए, जहां घटना की सूचना दर्ज कराने के बाद उसे उपचार के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया. सूचना पर जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल और चंद्र राम पार्की समेत अन्य लोग भी वन चौकी पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी, इधर वन विभाग ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया है.

महिला पर भालू के द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची महिला को आर्थिक सहायता दी जाएगी. वन विभाग की टीम गश्त कर रही है.
जसवंत देउपा, वन वीट अधिकारी

पिछले वर्ष मुनस्यारी में भालू ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था. पिथौरागढ़ धारचूला, मुनस्यारी, मूनाकोट क्षेत्र के तीन विकासखंडों में इन दिनों भालुओं की सक्रियता इस कदर बढ़ी है कि लोग घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं. आए दिन भालू जंगल छोड़ आबादी के करीब पहुंच रहे हैं. करीब एक पखवाड़े के भीतर भालू तीन लोगों को घायल कर चुका है. तहसील धारचूला के जयकोट में भालू आए दिन आबादी के करीब पहुंच रहे हैं. जिससे लोग खौफजदा हैं.

पढ़ें: