ETV Bharat / state

देवघर में बिहार के BDO की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए आरोप

देवघर में बिहार के बीडीओ की संदिग्ध मौत हो गई. परिवार वालों ने महिला शिक्षक पर आरोप लगाए हैं. हितेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट.

SUSPICIOUS DEATH OF BDO
कॉन्सेप्ट इमेज (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 1:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: शुक्रवार देर रात देवघर के बिहार में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राकेश कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव बम-बम बाबा पथ के पास मिला. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

गंभीर हालत में मिला बीडीओ राकेश चौधरी

पुलिस के अनुसार पीसीआर टीम ने राकेश कुमार चौधरी को बम-बम बाबा पथ के पास गंभीर अवस्था में देखा. पुलिस टीम उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे.

पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाया ठगी का आरोप

मृतक बीडीओ की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक महिला शिक्षक पिछले कई दिनों से उनके पति राकेश चौधरी के संपर्क में थी. पत्नी का आरोप है कि उक्त महिला ने उनके पति को झांसे में लेकर ठगी की थी. मृतक बीडीओ राकेश कुमार की पत्नी के मुताबिक, शुक्रवार को भी राकेश चौधरी उक्त महिला के घर गए थे. इसके कुछ समय बाद ही उनका शव महिला के घर के बाहर मिला. पत्नी ने इसी घटनाक्रम को लेकर पुलिस के सामने कई सवाल उठाए हैं.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मृतक बीडीओ की पत्नी के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में मृतक के संपर्क में रहे लोगों, घटनास्थल और परिस्थितियों की जांच कर रही है. जहरीला पदार्थ खाने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है. लेकिन इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

देवघर में ही रहने वाले थे बीडीओ राकेश चौधरी

मृतक राकेश कुमार चौधरी देवघर शहर के ही रहने वाले थे और उनका पैतृक घर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र बताया गया है. उनकी पत्नी और भाई झारखंड सरकार के हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. वहीं राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत के बाद आसपास के इलाकों में भी चर्चा का माहौल है. घटना को लेकर देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो संदिग्ध घायल, एक आरोपी फरार

रामगढ़ के स्टील फैक्ट्री में भीषण हादसा, तीन इंजीनियरों की मौत, ओवरहीटिंग से ब्लास्ट का आरोप

मां को बचाने के लिए बेटे ने ली पिता की जान, पलामू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार