ETV Bharat / state

पलामू में कंबल को लेकर बवाल, बीडीओ और कर्मचारी पर चोरी का आरोप

पलामू में कंबल को लेकर बवाल मचा है.

BDO and other employee accused of stealing blankets in Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 10, 2026 at 9:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला के पिपरा प्रखंड में कंबल को लेकर बवाल हुआ है. पिपरा प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर कंबल की चोरी का आरोप लगाया है.

दरअसल, पिपरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इसी क्रम में छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग मोड़ पर पिपरा के पंचायत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनके गाड़ी को रोक लिया. ग्रामीणों का आरोप था कि प्रखंड विकास पदाधिकारी कंबल की चोरी करके जा रहे थे. इसी क्रम में पिपरा प्रखंड में तैनात है कि अन्य कर्मचारियों के बाइक को भी ग्रामीणों ने रोका. प्रखंड विकास पदाधिकारी के गाड़ी से 10 जब की कर्मचारी के बाइक पर दो कंबल था.

इस दौरान ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के गाड़ी की चाबी को छीन लिया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस पूरे मौके पर पहुंची थी और पूरे मामले में हस्तक्षेप किया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण और पंचायत जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी की चाबी को वापस किया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुछ दिन पहले भी 10 कंबल लेकर गए थे. जरूरतमंद को कंबल बांटने के लिए वे लगातार मांग कर रहे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी छुट्टी के दिन कंबल को लेकर बाहर जा रहे थे इस बात की जानकारी उन्हें मिली थी. जान-बूझकर प्रखंड के इलाके में बीडीओ की गाड़ी को नहीं रोका गया था, क्षेत्र में रुकने के बाद या बहाना बनाया जा सकता था कि इलाके में कंबल को बांटना था. जानबूझकर छतरपुर के इलाके में गाड़ी को रोका गया ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके. छुट्टी के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी कंबल को लेकर कहां जा रहे थे वह भी क्षेत्र से बाहर? कार्रवाई के दौरान एक कर्मचारी भी मौके पर पहुंचा था जिसके पास भी कंबल मौजूद था. -विक्रांत सिंह यादव, प्रखंड प्रमुख, पिपरा.

800 कंबल उपलब्ध करवाया गया था 700 के करीब वितरण हो चुका है. गाड़ी में हर वक्त कंबल मौजूद रहता है ताकि जरूरतमंद को वितरित किया जा सके. छुट्टी के दिन वह बस पकड़ने के लिए छतरपुर जा रहे थे. उनकी गाड़ी को रोका गया था और चाबी को छीना गया था. पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई के पहलुओं पर विचार कर रहे है. -विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा.

रोड पर काफी देर तक होता रहा हंगामा

जिस जगह पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को गाड़ी को रोका गया था उसे जगह पर काफी देर तक हंगामा हुआ था. हंगामा नेशनल हाईवे 98 के किनारे हुआ था. हंगामा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए थे. पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और पूरे मामले में हस्तक्षेप किया था.

इसे भी पढ़ें- कब मिलेगा गरीबों को कंबल, हजारीबाग में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, 48386 कंबल के लिए होना है टेंडर

इसे भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों के लिए सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, लोगों को बांटे कंबल

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने उठाया बीड़ा, जरूरतमंदों के बीच कर रहे हैं कंबल वितरण