ETV Bharat / state

बस्ती में बच्चों के सामने मां से दुराचार; महिला ने किया सुसाइड, आरोपी गिरफ्तार

कलवारी थाना क्षेत्र का मामला. महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी तीन साल से शोषण कर रहा था.

रेप पीड़िता ने किया सुसाइड
रेप पीड़िता ने किया सुसाइड (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 7:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती : कलवारी थाना क्षेत्र की एक महिला की आत्महत्या के बाद बेहद चौंकाने और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा कि क्षेत्र का एक मुस्लिम युवक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बच्चों के सामने दुष्कर्म करता था. आरोपी की हैवानियत से तंग आकर महिला ने जान दे दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि मामला कलवारी थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र की एक महिला ने सुसाइड कर लिया था. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. महिला के परिजनों का कहना है कि महिला का पति मुंबई में काम करता है. पति की गैरमौजूदगी में क्षेत्र का रहने वाला अली हुसैन तंत्र मंत्र करने के बहाने महिला के घर आता जाता था. इसी दौरान वह बच्चों के सामने महिला से दुष्कर्म करता था. इसी से तंग आकर महिला ने मौत को गले लगा लिया.

एएसपी के मुताबिक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की बात भी सामने आई है. आरोपी ने करीब तीन साल पहले महिला का अश्लील वीडियो चोरी-छिपे बना लिया था. इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह महिला के साथ दरिंदगी कर रहा था. आरोपी महिला के साथ उसके ही बच्चों के सामने हैवानियत करता था. महिला की नाबालिग बेटी के भी बयान लिए गए हैं. आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी की जा रही है. दुराचार के आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.