ETV Bharat / state

नक्सली से नहीं अब प्रतिभा से होगी बस्तर की पहचान, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

हैंडबॉल और मलखंभ प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के पांच संभाग से 280 खिलाड़ी शामिल हुए.

JANJGIR CHAMPA SPORTS COMPETITION
जांजगीर चांपा खेल प्रतियोगिता (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 26, 2026 at 7:47 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया. हैंडबाल और मलखम्भ प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के पांच संभाग से 280 खिलाड़ी शामिल हुए. पांच दिनों तक आयोजित खेल मे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. बस्तर के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप का ख़िताब हासिल किया.

खेत प्रतियोगिता में बस्तर ओवरऑल चैंपियन

नक्सल मुक्त होने के बाद बस्तर का बचपन वापस लौट आया है. अब यहां के बच्चे अपनी खेल प्रतिभा से ना केवल स्कूली खेल कूद में दबदबा बना रहे हैं बल्कि दूसरे जिलों देश विदेश में भी अपना लोहा मनवाने से नहीं चूक रहे हैं.

JANJGIR CHAMPA SPORTS COMPETITION
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन (ETV Bharat Chhattisgarh)

बस्तर संभाग और अबूझमाड़ के बच्चे यहां खेलने पहुंचे हैं. अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी के खिलाड़ी इंडिया गॉट टैलेंट में भी जा चुके हैं और गोल्ड जीत चुके हैं. खिलाड़ियों के लिए और सुविधा की जरूरत है-सोन जी पड्डा, प्रशिक्षक, बस्तर मलखम्भ टीम

बस्तर संभाग से आए है. 14, 17 और 19 आयु वर्ग में हमारे खिलाड़ियों ने पार्टिसिपेट किया और जीत हासिल की. हमारा बस्तर अब नक्सलमुक्त हो गया है. -पूनम महतो, खिलाडी,बस्तर

बस्तर से आई हूं. मलखंभ खेलती हूं. अभी 6वीं में पढ़ती हूं. बड़ी खिलाड़ी बनना चाहती हूं- तेजस्विनी पोटाई, खिलाड़ी

जीते हुए खिलाड़ी और टीम पुरस्कृत

प्रदेश के पांच संभाग के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद अतिथियों ने समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उनकी टीम को पुरस्कृत किया. मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा नगर पालिका की अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शिरकत की और सभी खिलाडियों को बधाई दी. वही प्रतियोगिता में सबसे उत्तम प्रदर्शन करने वाली बस्तर की टीम के प्रदर्शन को देख कर अधिकारियों ने खुशी जाहिर की. जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने खिलाड़ियों को अच्छे संसाधन मिलने पर और भी आगे बढ़ने की संभावना जताई.

JANJGIR CHAMPA SPORTS COMPETITION
मलखम्भ प्रतियोगिता (ETV Bharat Chhattisgarh)

जो बस्तर पहले माओवाद के आतंक के लिए जाना जाता था, आज वहां के बच्चे मुख्य धारा से जुड़कर खेलों से जुड़ रहे हैं. आने वाले समय में बस्तर का नाम पूरे देश विदेश में रोशन करेंगे - गगन जयपुरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष

ओवरऑल चैंपियनशिप बस्तर संभाग को मिला. सभी प्रतिभागियों ने किसी न किसी खेल में इनाम जीता. प्रतियोगिता पूरी तरह सफल रही -चंद्र शेखर महतो, जिला क्रीड़ा अधिकारी जांजगीर

जांजगीर चांपा जिले में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल और मलखंभ प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद चयन समिति उत्कृष्ट खिलाड़ियों की एक अलग टीम तैयार करने में जुटी है, ये टीम आगामी समय में छत्तीसगढ़ की टीम बनेगी और नेशलन मैच में प्रतिनिधित्व करेगी.

JANJGIR CHAMPA SPORTS COMPETITION
पांच संभाग से 280 खिलाड़ी शामिल (ETV Bharat Chhattisgarh)
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में 631 करोड़ रुपये ट्रांसफर
IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें होंगी शामिल, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल
छत्तीसगढ़ में पेशनरों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में बंपर इजाफा, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ