अमित शाह करेंगे बस्तर पंडुम का समापन, जनजातीय संस्कृति का दिखेगा संगम
सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों बस्तर पंडुम का समापन होगा.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 8, 2026 at 8:55 PM IST
रायपुर: 7 फरवरी को शुरू हुआ बस्तर पंडुम 9 फरवरी सोमवार को समाप्त हो जाएगा. तीन दिवसीय बस्तर पंडुम के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे.
जगदलपुर के लालबाग मैदान में होगा समापन
प्रकृति और परंपरा का उत्सव की पंचलाइन के साथ शुरू हुआ यह उत्सव बस्तर की माटी की खुशबू को बिखेरने का काम कर रहा है. यह आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है. इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में शुरु होगा.
छत्तीसगढ़ के मंत्री और नेता भी रहेंगे मौजूद
जगदलपुर में होने वाले बस्तर पंडुम के समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे. इनके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी कार्यक्रम में भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई कैबिनेट मंत्री इस समारोह में शिरकत करेंगे.
बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति ने किया था शुभारंभ
तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 फरवरी शनिवार को शुभारंभ किया था. इस अवसर पर उन्होंने बस्तर के विकास को लेकर अपनी बात कही थी. राष्ट्रपति ने आदिवासी संस्कृति के केंद्र बस्तर की जमकर सराहना की थी. उन्होंने कहा थआ कि छत्तीसगढ़ की आत्मा आदिवासी संस्कृति में बसती है. इस अवसर पर उन्होंने दंतेश्वरी माई का जयघोष भी किया था. राष्ट्रपति ने आदिवासी संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और प्राचीन विरासतों को संरक्षित करने की दिशा में बस्तर पंडुम को मील का पत्थर करार दिया था.

