कुल्लू में मिलेगा स्कीइंग का प्रशिक्षण, इस दिन तक इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
कुल्लू में बेसिक स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा. 14 दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स 18 फरवरी से शुरू होगा.


By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : February 14, 2026 at 10:49 AM IST
कुल्लू: अटल बिहारी वाजपेई माउंटेनियरिंग पर्वतारोहण शिक्षण संस्थान मनाली और कुल्लू वैली एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एसोसिएशन संयुक्त रूप से स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगा. ये शिविर लगघाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोरुडुग (समालंग) में लगेगा. 14 दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स 18 फरवरी से शुरू होगा.
कुल्लू वैली एडवेंचरस स्पोर्ट्स एक्टिविटीज संगठन के अध्यक्ष कैप्टन ताराचंद ठाकुर ने बताया कि 'इस कोर्स में लगघाटी के 20 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षु की उम्र 14 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम दसवीं पास होना चाहिए. गत वर्ष भी 50 प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें 10 से 15 प्रशिक्षुओं की ओर से अब अपना रोजगार शुरू किया है. कुछ युवा अब प्रशिक्षण के बाद अटल बिहारी वाजपेई माउंटेनियरिंग पर्वतारोहण शिक्षण संस्थान मनाली में भी सेवाएं दे रहे हैं. सोलंगनाला की तर्ज पर लगघाटी के गोरूडुग को स्कीइंग स्लोप के रूप में चिन्हित किया है. तीसरी बार लगघाटी के गोरूडुग के स्की स्लोप में कुल्लू वैली स्पोट्र्स एडवेंचर एसोसिएशन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान, एलाइड स्पोर्ट्स संस्थान संयुक्त रूप से इस 14 दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं. 18 फरवरी 3 मार्च तक इसका आयोजन होगा. इच्छुक लोगों को 15 फरवरी से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
कार्यशाला में लगघाटी के युवा और युवतियां स्कीइंग के बेसिक कोर्स में गुर सीखगें. इससे युवा युवतियों को स्कीइंग सीखने का मौका मिला है. आयोजन के चलते स्थानीय युवा युवतियों में खासा उत्साह है. तारा चंद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का में मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और युवाओं को रोजगार की ओर अग्रसर करना है, ताकि उन्हें घर द्वार पर रोजगार मिल सके. इच्छुक प्रशिक्षु कुल्लू वैली एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है.
ये भी पढ़ें: बद्दी स्पा सेंटर्स में चल रहा था देह व्यापार, 17 युवतियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

