ETV Bharat / state

बाड़मेर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक': अवैध ड्रग फैक्ट्री पकड़ी, करोड़ों की एमडी ड्रग और केमिकल बरामद

पुलिस ने सिहार गांव में अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 4 किलो ड्रग और मशीनें जब्त कीं. दो संदिग्धों को हिरासत में लिया.

अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो ईटीवी भारत बाड़मेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 7:15 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर : राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीना द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़मेर पुलिस रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सरहदी क्षेत्र में संचालित एक अवैध एमडी (MD) ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. 'नशा मुक्ति अभियान' के तहत बाड़मेर पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है. पुलिस ने अवैध एमडी (MD) ड्रग फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और उपकरण बरामद किए हैं.

​जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने इस कार्यवाही पर संतोष जताते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी 'मास्टरमाइंड' को बख्शा नहीं जाएगा. रेंज पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और आने वाले दिनों में तस्करी के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना (वीडियो ईटीवी भारत बाड़मेर)

इसे भी पढ़ें: जालौर में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, अवैध फैक्ट्री से 2 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त

​सुनसान ढाणी में चल रहा था 'मौत का कारोबार' : ​यह पूरी कार्रवाई सेड़वा थाना क्षेत्र के सिहार गांव में अंजाम दी गई. पुलिस को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता इनपुट मिला था कि गांव की एक सुनसान ढाणी में छिपकर अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए एक विशेष रणनीति तैयार की और बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी. घेराबंदी के दौरान पुलिस ने देखा कि ढाणी के बाहर बने एक गुप्त कमरे में नशीला पदार्थ बनाने की पूरी लैब यानी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट संचालित हो रही थी. पुलिस की इस मुस्तैद कार्यवाही ने अपराधियों के मंसूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है.

करोड़ों का नशा और मशीनें बरामद : ​पुलिस को मौके से जो कुछ मिला, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. पुलिस कार्रवाई के दौरान 4 किलो से अधिक एमडी ड्रग जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है. साथ ही ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक केमिकल व नशीला पदार्थ तैयार करने वाली मशीनें और अन्य संसाधन भी बरामद किए गए हैं. ​पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. फिलहाल उनसे किसी गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि इस काले धंधे की अगली कड़ियों को जोड़ा जा सके.

इसे भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 85 करोड़ की MD बरामद, बड़ी मात्रा में केमिकल जब्त

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि खेत में मुर्गी पालन व्यवसाय की आड़ में अवैध एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित हो रही थी. मुर्गी पालन के बने 2 कमरों के पीछे एक छपरे में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाने की सेटअप की हुई मशीनें जब्त की गईं. इसमें केमिकल, पाउडर, उपकरण, इलेक्ट्रिक कांटा शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 4 किलो 73 ग्राम एमडी तैयार ड्रग्स, 34.746 लीटर केमिकल, 48 किलो 21 ग्राम काला व सफेद पाउडर, 540 ग्राम डोडा पोस्त व एमडी तैयार करने के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के उपकरण जब्त किए. साथ ही एक आरोपी आदम खान पुत्र अरबाब खान मुसलमान निवासी सिंहार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में कुल 4 आरोपियो को नामजद किया गया है.