ETV Bharat / state

सरकारी टीचर ने शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजे, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी, सस्पेंड

आरोपी मेल टीचर को सस्पेंड कर उसका मुख्यालय सेड़वा बीईईओ ऑफिस किया है.

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 7:30 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर : जिले में सरकारी टीचर पर सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेजने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं. सरकारी टीचर से परेशान महिला टीचर ने कलेक्टर से मिलकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह मामला सामने आया. इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग में मेल टीचर को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू की है.

बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत के अनुसार तीन से चार महिला टीचर ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी. इसमें स्क्रीनशॉट भी शामिल थे. उनके आरोपों के आधार पर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा था. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) कृष्ण सिंह का कहना है कि मामला सामने आने पर मेल टीचर को सस्पेंड कर उसका मुख्यालय सेड़वा बीईईओ ऑफिस किया है. साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है.

पढ़ें. चूरू में महिला कांस्टेबल से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर आरोप

महिला टीचर का आरोप है कि मेल टीचर ने उन्हें अपने नंबर से अश्लील मैसेज भेजे और घर से उठाकर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी. ये मैसेज पर्सनल के साथ स्कूल के एक ग्रुप पर भेजे गए. आरोप है कि एक दूसरे स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक और स्कूल स्टाफ को भी अश्लील मैसेज भेजकर गाली-गलौच कर धमकियां दी गई. साथ ही महिला टीचरों के मोबाइल पर रात में कॉल करके धमकियां देकर मानसिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है.

इससे परेशान दो सरकारी स्कूल की 4 महिला टीचर्स ने मंगलवार को बाड़मेर कलेक्टर से मुलाकात कर मेल टीचर की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में वॉट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट्स भी लगाए. प्रशासन ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उक्त मामले तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए. इसपर शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को निलंबित करने के बाद ही विभागीय जांच शुरू कर दी.