बरेली में कोचिंग के लिए निकली छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
पुलिस ने वाहन को किया सीज, मालिक और चालक से पूछताछ.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 4:21 PM IST
बरेली: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की जान चली गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज, आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है.
शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी के मुताबिक, नंगला निवासी मुस्कान पुत्री स्वर्गीय बाबू, शनिवार की सुबह करीब 8:15 बजे साइकिल से हर रोज की तरह शनिवार को बंजरिया स्थित झुनालाल स्कूल-कोचिंग के लिए जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी हरेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस पिकअप को सीज कर गाड़ी मालिक और चालक से पूछताछ कर रही है.
परिवार के अनुसार मुस्कान रोज की तरह आज भी पढ़ाई के लिए निकली थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि आज उसकी आखिरी यात्रा होगी. घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: बिजनौर में बाप-बेटी समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में मारी टक्कर, फिर मोपेड सवार को रौंदा
ये भी पढ़ें: यूपी में सड़क हादसा; फतेहपुर में ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दामाद-ससुर की मौत, अमेठी में चालक और खलासी की गई जान

