ETV Bharat / state

बरेली में पिता और भाइयों ने मिलकर की बेटी की हत्या; दूसरे धर्म के युवक से था प्रेम-प्रसंग

एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि युवती का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग था. पिता और भाई इसका विरोध कर रहे थे.

बरेली में पिता और भाइयों ने मिलकर की बेटी की हत्या.
बरेली में पिता और भाइयों ने मिलकर की बेटी की हत्या. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 29, 2026 at 7:18 AM IST

|

Updated : May 29, 2026 at 11:23 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता सहित दो बेटों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवती एक युवक से प्रेम करती थी. परिवारवाले इसका विरोध कर रहे थे. इसी वजह से पिता और बेटों ने मिलकर बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.

एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि युवती का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग था. पिता और भाई लगातार इसका विरोध कर रहे थे. इसी क्रम में पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर युवती की हत्या की है. मंगलवार को हत्या हुई थी, बुधवार को बॉडी मिली. गुरुवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-संबंध था. परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो पिता और भाई लगातार युवती को समझाने का प्रयास करते रहे.

परिजनों को डर था कि इस रिश्ते से समाज में बदनामी होगी और लोग तरह-तरह की बातें करेंगे. इसके बावजूद युवती अपने फैसले पर अड़ी रही और परिवार की बात मानने को तैयार नहीं हुई. वह लगातार लड़के के संपर्क में रही.

हालांकि, हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच और पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कल; 3500 महिलाएं होंगी शामिल, जानिये क्या है खास तैयारी?

Last Updated : May 29, 2026 at 11:23 AM IST