मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का निरीक्षण, 30 जून तक पूरा करने के दिये निर्देश
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का निरीक्षण और निर्माण की स्थिति का आज जायजा लिया.

Published : May 26, 2026 at 4:00 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां और एम्स से जोड़ने वाले करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. मंत्री ने अधिकारियों और इंजीनियरों को 30 जून 2026 तक परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए और कहा कि तय समय सीमा के बाद फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा.
निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि बारापुला फेज-3 सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है, जो पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन को आसान बनाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार की लापरवाही और फंड की कमी के कारण परियोजना लंबे समय तक अटकी रही, लेकिन अब काम में तेजी लाई गई है.
उन्होंने कहा कि यह योजना 2017 में पूर्ण होना था लेकिन पूर्व सरकार की लापरवाही की वजह से इस योजना को बनने में समय लगा. सरकार इस योजना के लिए पैसे नहीं दे पा रही थी जिससे काम लंबित हो रहा था वहीं जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लगातार इसका निरीक्षण किया जा रहा है. इसका नतीजा है कि अब यह लगभग तैयार हो चुकी है.

मंत्री ने साइट पर निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा की और मजदूरों व सुपरवाइजरों को बेहतरीन सड़क और सुचारू जल निकासी व्यवस्था (drainage system) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली में पूर्व-पश्चिम (East-West) की ओर आवागमन आसान होगा. इससे भैरव मार्ग, निजामुद्दीन पुल और आश्रम चौक जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.

PWD मंत्री ने भरोसा जताया कि जून के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इसका उद्घाटन कराया जा सकता है. उन्होंने साइट पर सड़क निर्माण और ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से भैरव मार्ग, निजामुद्दीन पुल और आश्रम चौक जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-

